Move to Jagran APP

कौलेश्वरी पर्वत पर मुंडन संस्‍कार को उमड़ी हजारों की भीड़, शारीरिक दूरी की उड़ी धज्जियां; प्रशासन बेखबर Chatra News

Lockdown Update News. दो बजे रात्रि से हंटरगंज व दंतार के रास्ते तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। लॉकडाउन में पहली बार यहां पर इतनी भीड़ जुटी है। श्रद्धालुओं में अधिकांश बिहार के हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 15 Jun 2020 10:53 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2020 12:00 PM (IST)
कौलेश्वरी पर्वत पर मुंडन संस्‍कार को उमड़ी हजारों की भीड़, शारीरिक दूरी की उड़ी धज्जियां; प्रशासन बेखबर Chatra News
कौलेश्वरी पर्वत पर मुंडन संस्‍कार को उमड़ी हजारों की भीड़, शारीरिक दूरी की उड़ी धज्जियां; प्रशासन बेखबर Chatra News

चतरा, जासं। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के माता कौलेश्वरी पर्वत पर सोमवार को श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ पड़ी है। मुंडन संस्कार को लेकर मध्यरात्रि से ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। एक अनुमान के तहत 20 हजार से अधिक श्रद्धालु सुबह के दस बजे तक पहुंच चुके थे। लॉकडाउन में पहली बार यहां पर इतनी भीड़ जुटी है। श्रद्धालुओं में अधिकांश बिहार के हैं। लॉकडाउन और शारीरिक दूरी की यहां पर धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रशासन और प्रबंध समिति मूकदर्शक बनी हुई है।

loksabha election banner

सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार को जब इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने हंटरगंज बीडीओ और सीओ को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं समिति के सदस्य अमरेंद्र प्रताप केसरी उर्फ कुरकुर सिंह ने बताया कि भीड़ को रोकने की लगातार कोशिश हो रही है। लेकिन कोई भी श्रद्धालु मानने को तैयार नहीं है। 20 हजार से अधिक की भीड़ पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि मंदिर का कपाट लॉकडाउन की घोषणा के साथ ही बंद कर दिया गया है।

कपाट को बंद हुए 80 दिन से अधिक समय बीत चुके हैं। झारखंड में सभी पर्यटन स्थल, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि धर्म स्थल को खोलने का आदेश नहीं दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि बिहार में धार्मिक स्थलों पर लगी पाबंदी 8 जून से हटा ली गई है। यही वजह है कि बिहार के श्रद्धालु मुंडन संस्कार के लिए यहां आए हैं। सोमवार का दिन मुंडन संस्कार के लिए काफी उपयुक्त बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि भीड़ का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि कौलेश्वरी के दर्शन को लेकर वहां पहुंचने के लिए दो रास्ते हैं। पहला हंटरगंज-कौलेश्वरी तथा  दूसरा दंतार-कौलेश्वरी। दोनों सड़कें रात्रि दो बजे से तीर्थयात्रियों के जत्था से पटा हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.