Move to Jagran APP

घर बंद कर गए थे बाहर, लौटे तो उड़ गए होश, जानिए क्या हुआ Ranchi News

Jharkhand. गृहस्वामी घर से बाहर गए हुए थे। जब वे वापस आए तो देखा कि दरवाजा जला हुआ है। अंदर अलमीरा टूटा हुआ पाया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 02:16 PM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2019 01:23 PM (IST)
घर बंद कर गए थे बाहर, लौटे तो उड़ गए होश, जानिए क्या हुआ Ranchi News
घर बंद कर गए थे बाहर, लौटे तो उड़ गए होश, जानिए क्या हुआ Ranchi News

रांची, जासं। घर बंद कर बाहर गए थे। लौटे तो उनके होश उड़ गए। दरअसल, चोर घर खंगाल चुके थे। दुर्गा पूजा के दौरान बंद घरों का चोर फायदा उठा रहे हैं। राजधानी रांची में एेसे ही एक बंद घर में चोरों ने लाखों के गहने समेत अन्‍य सामान लूट लिए। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के गणपत नगर में एसके मिश्रा के घर में किराए पर रह रहे सतीश पाल घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। गृह स्‍वामी जब वापस आए तो देखा कि दरवाजा जला हुआ है।

loksabha election banner

दरवाजा जलाकर खोला गया था। जब वे घर के अंदर दाखिल हुए तो उनके होश उड़ गए। चोरों ने अलमीरा तोड़ कर उसमें रखा गहना और नगदी ले उड़े थे। अलमीरा में लगभग 4 से 6 लाख के जेवरात और नगदी गायब था। उन्होंने पड़ोसी अधिवक्ता अजय कुमार तिवारी को इसकी जानकारी दी। सूचना पर लोअर बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.