Move to Jagran APP

Weather Update: 17 दिसंबर तक होगी बारिश, तीन दिन लगातार गिरेगा तापमान; जानें अपने जिले के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के रांची बोकारो गुमला हजारीबाग खुंटी रामगढ पलामू गढ़वा चतरा गिरिडीह और दुमका में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 17 दिसंबर तक लगातार तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Tue, 15 Dec 2020 08:43 AM (IST)Updated: Tue, 15 Dec 2020 03:36 PM (IST)
Weather Update: 17 दिसंबर तक होगी बारिश, तीन दिन लगातार गिरेगा तापमान; जानें अपने जिले के मौसम का हाल
Weather Forecast: सुबह में कनकनी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रांची, जासं। Weather Forecast मंगलवार की सुबह भी रांची समेत आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। सुबह में कनकनी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह 7 बजे तक हल्की धूप खिल गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोब का एक टर्फ चक्रवातीय कम दवाब के क्षेत्र में बदल रहा है। ये एक कम दवाब का क्षेत्र दक्षिण अरब सागर और मध्य अरब सागर में गुजरात के तट तक बन हुआ है। वहीं एक दूसरा चक्रवातीय क्षेत्र दक्षिण राजस्थान के ऊपर देखने को मिल रहा है।

loksabha election banner

इसका असर राज्य के मौसम पर अगले तीन दिनों तक देखने को मिलेगा। इससे राज्य के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खुंटी, रामगढ, पलामू, गढ़वा, चतरा, गिरिडीह और दुमका में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 17 दिसंबर तक लगातार तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में रांची समेत राज्य कुछ हिस्सों मे हल्की बारिश रिकार्ड की गई। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 29.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा ठंडा बोकारो रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून के एक नए टर्फ के कारण राज्य के मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। हालांकि 18 दिसंबर से एक बार फिर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही तापमान में परिवर्तन जारी रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.