Move to Jagran APP

आपकी सहुलियत के लिए शहर में रविवार को होंगे कई सरकारी काम... जाने कहां क्या होगा

आज रविवार को भी शहर में लोगों को सहुलियत के लिए कई जरूरी और सरकारी काम हो रहे हैं। झारखंड चैंबर आफ कामर्स में रांची नगर निगम द्वारा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में व्यापारी ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 02:05 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 02:05 PM (IST)
आपकी सहुलियत के लिए शहर में रविवार को होंगे कई सरकारी काम... जाने कहां क्या होगा
रांची नगर निगम ने कैंप का आयोजन किया है

रांची(जासं) ।  आज रविवार को भी शहर में लोगों को सहुलियत के लिए कई जरूरी और सरकारी काम हो रहे हैं। झारखंड चैंबर आफ कामर्स में रांची नगर निगम द्वारा कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा रहा है। इस कैंप में व्यापारी ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आम नागरिकों के लिए होल्डिंग टैक्स, वाटर टैक्स, होल्डिंग नंबर के लिए भी कैंप का आयोजन किया गया है। होल्डिंग टैक्स जमा करने वाली नई कंपनी श्री पब्लिकेशन एडं स्टेशनरी प्रा लि द्वारा कैंप का संचालन किया जा रहा है।

loksabha election banner

साथ लेकर जाएं जरूरी दस्तावेज

कंपनी के संचालक ने बताया कि शनिवार को इस कैंप में कई लोगों का लाइसेंस या अन्य काम इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि उनके पास जरूरी कागजात नहीं थे। इनमें खासकर ट्रेड लाइसेंस के लिए आने वाले व्यापारी थे। संचालकों की तरफ से अनुरोध किया गया है कि वे ट्रेड लाइसेंस के लिए वेकेंट लैंड के लिए आधार/पैन कार्ड, होल्डिंग अपडेट रिसीट, रेंट एग्रीमेंट, इलेक्ट्रिसिटी बिल तथा लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आधार कार्ड, होल्डिंग अपडेट रिसीट, रेंट एग्रीमेंट/इलेक्ट्रिसिटी बिल, रिव्यू लाइसेंस कापी, लाइसेंस में अमेंडमेंट हेतु पहचान पत्र, एफिडेविट 10 रुपये/नान ज्यूडिशियल स्टांप, लाइसेंस कापी तथा लाइसेंस सरेंडर हेतु पहचान पत्र, एफिडेविट 10 रुपये/नन जूडिशियल स्टांप, लाइसेंस कापी अवश्य लाएं।

जमा होगा बिजली बिल

लोगों की सुविधा के लिए निगम द्वारा रविवार को भी बिजली बिल जमा करने की सुविधा दी जा रही है। बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए शहर के सभी काउंटर इस रविवार को भी खुले हैं। विद्युत वितरण निगम द्वारा पिछले कुछ दिनों से बिजली बिल वसूलने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को 1.68 करोड़ रुपये के बिल की वसूली की गई है। इसमें सबसे ज्यादा डोरंडा से 128 लोगों से 14.92 लाख की वसूली की गई। वहीं कोकर में 190 लोगों से 27.02 लाख, रांची सेंट्रल में 102 लोगों से 16.72 लाख, रांची इस्ट से 154 लोगों से 26.01 लाख, रांची वेस्ट से 175 लोगों से 32.76 लाख रूपए का भुगतान किया गया। इसके अतिरिक्त भी अन्य जगहों से बकाया बिल की वसूली की गई है। बिजली का बिल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जमा हो सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.