Move to Jagran APP

यात्रीगण कृपया ध्यान दें - 1 जुलाई से कई ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, कुछ का नाम भी बदला

एक जुलाई से रांची से हावड़ा व हावड़ा से रांची के लिए नई ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। इसके साथ ही कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाएगा। लगभग सभी ट्रेनों के समय में परिवर्तन हो जाएगा।

By Edited By: Published: Thu, 27 Jun 2019 05:30 AM (IST)Updated: Thu, 27 Jun 2019 08:00 PM (IST)
यात्रीगण कृपया ध्यान दें - 1 जुलाई से कई ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, कुछ का नाम भी बदला
यात्रीगण कृपया ध्यान दें - 1 जुलाई से कई ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, कुछ का नाम भी बदला

जागरण संवाददाता, रांची। एक जुलाई से रांची से हावड़ा व हावड़ा से रांची के लिए नई ट्रेन का परिचालन शुरू हो रहा है। ये ट्रेनें सप्ताह में तीन दिन रविवार, सोमवार व मंगलवार व रांची एवं हावड़ा से खुलेंगी। रांची से सुबह 5.45 बजे, वहीं हावड़ा से दोपहर 12.50 में खुलेंगी। साथ ही हटिया से शांकी के लिए दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा। यह ट्रेन हटिया रांची नामकुम, टाटीसिल्वे होते हुए शांकी पहुंचेगी। हटिया स्टेशन से सुबह 5.40 बजे, वहीं शांकी से 10.15 बजे खुलेगी। दो जुलाई से सिकंदराबाद दरभंगा एक्सप्रेस दोबारा शुरू हो रहा है। सप्ताह में मंगलवार और शनिवार को चलेगी।

loksabha election banner

सिकंदराबाद से दरभंगा जाने के क्रम में ट्रेन 22.40 बजे रांची स्टेशन पर पहुंचेगी और 22.55 बजे यहां से खुलेगी। वहीं, हैदराबाद रक्सौल वीकली एक्सप्रेस गुरुवार को हैदराबाद से 21.40 बजे खुलेगी व अगले दिन 22.40 में रांची पहुंचेगी। ये ट्रेनें धनबाद चन्द्रपुरा रूट से परिचालन करेगी। इसके अलावा मालदा टाउन सूरत एक्सप्रेस, रांची गुवाहाटी, रांची दुमका, रांची जयनगर, पटना हटिया पाटलिपुत्र, रांची न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस दोबारा अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।

रांची स्टेशन से ट्रेनों के खुलने का समय
1.रांची- धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस पहले 1 जुलाई से शाम 4 बजे शाम 6.55 बजे
2.रांची नई दिल्ली गरीब रथ पहले 1 जुलाई से शाम 4.40 बजे शाम 4.15 बजे
3. रांची भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस शाम 7.15 बजे शाम 7.10 बजे
4. रांची पटना एक्सप्रेस रात 11.55 बजे रात 11.45 बजे
5. रांची खड़गपुर मेमू पैसेंजर दोपहर 3.22 बजे दोपहर 3.15 बजे
6. रांची बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर 15.45 बजे 15.40 बजे

हटिया से खुलने वाली ट्रेनों के समय में परिवर्तन पहले 1 जुलाई से
1. हटिया पुर्णिया एक्सप्रेस 6.10 बजे 6 बजे
2. आनंद विहार स्वर्णजयंती एक्सप्रेस 14.40 बजे 14.30 बजे
3. मौर्या एक्सप्रेस 17.05 बजे 16.50 बजे
4. हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस 19.05 बजे 19.00 बजे
5. हटिया ब‌र्द्धमान पैसेंजर 7.55 बजे 8.05 बजे
6. हटिया झारसुगुड़ा 11.10 बजे 11.20 बजे
7. हटिया टाटा नगर पैसेंजर 18.10 बजे 18.05 बजे
8.बड़काकाना आद्रा मेमू 14.15 बजे 14.05 बजे

इन ट्रेनों के बदले नाम
1 जुलाई से ब‌र्द्धमान हटिया पैसेंजर हटिया मेमू
गरबेता रांची पैसेंजर- खड़गपुर रांची मेमू
आद्रा बरकाकाना पैसेंजर, आद्रा बरकाकाना मेमू हो जाएगी। साथ ही इनके नंबर भी बदल जाएंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.