ब्राह्मणों के त्याग, तप, तपस्या को भुलाया नहीं जा सकता, बस एकजुट होने की जरूरत
जासं रांची श्री परशुराम इंटरनेशनल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने कहा है कि ब्राह्मणों के
जासं, रांची : श्री परशुराम इंटरनेशनल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने कहा है कि ब्राह्मणों के त्याग, तप और तपस्या को भुलाया नहीं जा सकता, बस समाज को एकजुट होने की जरूरत है। वे शुक्रवार को अशोक नगर स्थित मंदिर मार्ग में आयोजित संगठन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसमें राची के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। महामंत्री ज्ञानदेव झा ने बैठक का संचालन किया।
अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने कहा कि हमारा उद्देश्य ब्राह्मण समाज को एकजुट कर एक मंच पर लाना है। शिक्षा के साधन गरीब ब्राह्मणों के लिए उपलब्ध कराना है। उनकी परेशानियों को दूर करना तथा आíथक रूप से उन को मजबूत बनाना है। समाज की मदद किसी भी तरह किसी भी रूप में हो तथा हम समाज को जोड़ने का कार्य करें यही हमारा उद्देश्य है।
राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद कुमार पाडेय ने कहा कि पूरे समाज का डाटा तैयार करना है। पूर्ण कार्य समिति का विस्तार करना है। युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के अध्यक्ष द्वारा कार्य समिति का विस्तार करना समाज के लोगों के बीच कार्यो का वितरण कर सभी क्षेत्रों में समाज के विकास में पूर्ण सहयोग करना है।
युवा मोर्चा के अध्यक्ष पवन दुबे ने कहा कि समाज आíथक रूप से कमजोर है। शैक्षणिक रूप से हम भटक चुके हैं, जो हमारे कमजोर होने का मूल कारक है। इसमें सुधार की जरूरत है। बैठक में सभी लोगों ने अपने सुझाव रखे। धन्यवाद ज्ञापन सचिव संजीव चौधरी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद कुमार पाडे, प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, महामंत्री ज्ञानदेव झा, उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन दुबे, सचिव संजीव चौधरी, उमानाथ मिश्रा, प्रवक्ता लक्ष्मीचंद दीक्षित, नलिनी कात पाठक, कोषाध्यक्ष संजीव मिश्रा, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, कार्यालय प्रभारी आत्माराम द्विवेदी, सुरेश चंद्र मिश्रा, तेजस्वी पाडे उपस्थित थे।