Move to Jagran APP

राज्य में 2.53 अरब के जीएसटी घोटाले की होगी ईडी जांच

सीआइडी मुख्यालय ने ईडी को सौंपने के लिए तैयार की 20 कांडों की सूची जिलों को पत्राचार

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 02:29 AM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 02:29 AM (IST)
राज्य में 2.53 अरब के जीएसटी घोटाले की होगी ईडी जांच
राज्य में 2.53 अरब के जीएसटी घोटाले की होगी ईडी जांच

सीआइडी मुख्यालय ने ईडी को सौंपने के लिए तैयार की 20 कांडों की सूची, जिलों को पत्राचार कर वैट व जीएसटी से संबंधित कांडों का मांगा ब्योरा

loksabha election banner

राज्य ब्यूरो, रांची : राज्य के विभिन्न जिलों में दर्ज माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दो अरब, 53 करोड़, 74 लाख, 27 हजार, 565 रुपये के घोटाले की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने की तैयारी है। अपराध अनुसंधान विभाग ने चिह्नित ऐसे 20 कांडों की सूची तैयार की है, जो ईडी को सौंपी जाएगी। इसके अलावा सीआइडी ने सभी जिलों से पत्राचार किया गया है कि वे अपने-अपने जिले में दर्ज मूल्यवर्धित कर (वैट) और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित कांडों का ब्योरा सीआइडी मुख्यालय को दें। जिलों से मिलने वाले कांडों की समीक्षा होगी, जिसके बाद ही उन्हें ईडी को भेजने पर निर्णय लिया जा सकेगा।

ये हैं 20 कांड, जिसे सीआइडी ईडी को भेजेगी

- जुगसलाई थाना कांड संख्या 85/18 : 11 करोड़, 56 लाख 97 हजार 285 रुपये का घोटाला।

- जुगसलाई थाना कांड संख्या 75/18 : 22 करोड़, एक लाख, 65 हजार 50 रुपये का घोटाला।

- विष्टुपुर थाना कांड संख्या 183/18 : 37 करोड़, 15 लाख, 95 हजार 942 रुपये का घोटाला।

- टेल्को थाना कांड संख्या 104/18 : 16 करोड़, 15 लाख 90 हजार 205 रुपये का घोटाला।

- बीएस सिटी थाना कांड संख्या 121/18 : 09 करोड़, 16 लाख, 50 हजार 946 रुपये का घोटाला।

- देवघर नगर थाना कांड संख्या 335/18 : 24 करोड़, 43 लाख, 65 हजार, 620 रुपये का घोटाला।

- देवघर थाना कांड संख्या 351/18 : 24 करोड़, 46 लाख, 47 हजार 620 रुपये का घोटाला।

- चुटिया थाना कांड संख्या 125/18 : कुल 40 करोड़ रुपये का घोटाला।

- चाईबासा सदर थाना कांड संख्या 20/19 : 06 करोड़, 77 लाख, 88 हजार 720 रुपये का घोटाला।

- चाईबासा सदर थाना कांड संख्या 21/19 : एक करोड़, 53 लाख, 25 हजार 435 रुपये का घोटाला।

- गोविंदपुर थाना कांड संख्या 155/18 : चार करोड़, 79 लाख, 41 हजार रुपये का घोटाला।

- धनबाद थाना कांड संख्या 218/18 : तीन करोड़, 73 लाख, 64 हजार रुपये का घोटाला।

- गोविंदपुर थाना कांड संख्या 173/18 : एक करोड़, 74 लाख, 44 हजार, 388 रुपये का घोटाला।

- बरवाडडा थाना कांड संख्या 106/18 : 32 करोड़, 51 लाख 50 हजार 474 रुपये का घोटाला।

- बलियापुर थाना कांड संख्या 72/18 : पांच करोड़, 38 लाख 82 हजार 518 रुपये का घोटाला।

- बलियापुर थाना कांड संख्या 73/18 : चार करोड़, 83 लाख, तीन हजार, 570 रुपये का घोटाला।

- बलियापुर थाना कांड संख्या 74/18 : चार करोड़, 51 लाख 28 हजार, 384 रुपये का घोटाला।

- झरिया थाना कांड संख्या 202/19 : आंकड़ा अप्राप्त।

- झरिया थाना कांड संख्या 203/19 : आंकड़ा अप्राप्त।

- पुटकी थाना कांड संख्या 107/19 : दो करोड़, 93 लाख, 86 हजार, 419 रुपये का घोटाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.