संसू, ओरमाझी : थाना क्षेत्र के ओरमाझी बस्ती में डायन-बिसाही के आरोप में एक महिला पर जानलेवा हमला करने वाले पर जल्द कार्रवाई करने की माग को लेकर एसएचजी समूह की महिलाओं संग पीड़िता की बेटी प्रीति कुमारी द्वारा सीडीपीओ वीनिता कुमारी को ज्ञापन सौंप न्याय की गुहार लगाई गई है। आरोपित की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से सभी में आक्रोश है। घटना 13 नवंबर की है जब पड़ोस के एक युवक रोहित महतो द्वारा एसएचजी गु्रप की एक महिला पर डंडे से हमला कर दिया गया था। महिला की पिटाई इतनी बेदर्दी से हुई है कि महिला का दोनों हाथ टूट गया व माथा भी फट गया है। घटना के एक माह बित जाने के बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़िता व उसके स्वजन डरे हुए हैं। सोमवार को पीड़िता की बेटी के साथ ओरमाझी के एसएचजी ग्रुप की कई दीदिया बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ)से मिलने पहुंची और बताया कि आरोपित युवक द्वारा डायन का आरोप लगा हत्या करने का प्रयास किया। इससे पूर्व 28 नवंबर को भी महिला विकास मंच झारखंड प्रदेश की अध्यक्षा निशी जयसवाल महिला का हाल जानने पीड़िता के घर पहुंची थी। साथ ही ओरमाझी पुलिस प्रशासन से आरोपित युवक की एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तारी नहीं होने पर मंच के द्वारा गु्रप की महिलाओं के साथ थाना का घेराव करने की चेतावनी दी गई थी। डायन बिसाही के आरोप की जाच होगी - बाल विकास परियोजना पदाधिकरी (सीडीपीओ) विनीता कुमारी द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग के निरीक्षक आषा शर्मा को गाव जाकर डायन बिसाही मामले की जाच-पड़ताल करने को कहा है। साथ ही कहा है कि आरोप में सत्यता पाए जाने पर आरोपित के अलावे पड़ताड़ना में शामिल अन्य लोगों पर भी कार्रवाई होगी। उसने गाव में जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर डायन-बिसाही, महिला उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम चलाने की भी बात कही हैं।
जेएसएलपीएस का कलमबंद हड़ताल संसू, ओरमाझी : प्रखंड के जेएसएलपीएस कर्मी सोमवार को अपने विभिन्न मागों को लेकर कलमबंद हड़ताल पर चले गए। हड़ताल में जाने से पूर्व सभी कर्मी प्रखंड मुख्यालय के आगे पोस्टर लेकर प्रदर्शन भी किए। प्रदर्शन में शामिल कर्मियों ने बताया कि वेतनवृद्धि, महंगाई भता, स्थायीकरण, भविष्य निधि, देय अंशदान राशि का भुगतान सहित अपनी मागों को लेकर कलमबंद हड़ताल किया गया है। हमारी मागे नहीं मानी गई तो मंगलवार से अनिश्चित कालिन हड़ताल पर चले जाएंगे। मौके पर धनवंती देवी, मौसमी कुमारी, मोबिन खान, मुकेश सिन्हा, दीप मंडल कुमार, रिजवान अंसारी, नितेष कुमार सिंह व नारायण कुमार महतो आदि शामिल थे।
रांची में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें
अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!