Move to Jagran APP

यह जागरूक मतदाताओं का सम्मान : छवि रंजन

डीसी छवि रंजन ने कहा कि मतदाता सूची सुधार की प्रक्रिया में रांची के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रांची विवि की एनएसएस टीम ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया।

By Edited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 07:16 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 07:16 AM (IST)
यह जागरूक मतदाताओं का सम्मान : छवि रंजन
मतदान से जुड़ी पूरी प्रक्रिया जन सामान्य के सहयोग पर निर्भर है।

जागरण संवाददाता, रांची : राजधानी रांची के उपायुक्त और वर्ष 2011 बैच के आइएएस अधिकारी छवि रंजन को राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में बेहतर कार्य के लिए सोमवार को पुरस्कृत किया गया। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों से उन्हें सम्मानित किया। छवि रंजन ने कहा कि यह सम्मान रांची जिले के सभी जागरूक मतदाताओं को समर्पित है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मतदाता सूची सुधार की प्रक्रिया में रांची के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, उसे लोकतंत्र के प्रति हमारी दृढ़ आस्था का पुन: प्रकटीकरण माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की जागरूकता के लिए जिला प्रशासन की ओर से निरंतर प्रयास किए जाते हैं। इसकी सफलता पूरी तरह से मतदाताओं की इच्छाशक्ति पर निर्भर है। लिहाजा, मतदान से जुड़ी पूरी प्रक्रिया जन सामान्य के सहयोग पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची के नागरिक हमेशा से अपने कर्तव्य को लेकर बेहद जिम्मेदार रहे हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय रांची के तमाम छोटे-बड़े अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों को दिया। कहा कि सबके सामूहिक प्रयास के बगैर लक्ष्य को प्राप्त करना संभव नहीं था। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य समय पर पूरा कराने के लिए कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की टीम पूरी लगन से काम करती रही। इसके परिणाम स्वरूप ही राजधानी का प्रदर्शन बेहतर हो सका। हमें उम्मीद है कि आगे आने वाले सभी चुनौतियों को हम इसी तरह टीम भावना के साथ मिलकर हल कर लेंगे।

loksabha election banner

रांची विश्वविद्यालय में मनाया गया मतदान दिवस

रांची विवि की एनएसएस टीम ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डा. रमेश कुमार पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम जरूरी है। इसमें युवाओं की महती भूमिका है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु स्वयं को जागरूक करते हुए अपने मित्रों एवं परिजनों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। मौके पर प्रोवीसी डा. कामिनी कुमार ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान एक महापर्व है, इसे समझने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक डा. ब्रजेश कुमार ने किया। मौके पर डा. अरुण कुमार पांडेय, दिवाकर, सुमित, दीपा, नेहा, रूपम, फलक, दिव्यांशु, संकेत, रौशन, कमलेश सहित अन्य थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.