Move to Jagran APP

Tejashwi Yadav: तेजस्‍वी यादव पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर भव्‍य स्‍वागत; राजद के कार्यकर्ता सम्‍मेलन में लेंगे भाग

Tejashwi Yadav News Jharkhand Political Updates बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्‍वी यादव शनिवार को रांची पहुंचे। वे यहां राजद की बैठक में भाग लेने आए हैं। 19 सितंबर को होने वाली बैठक में पूरे राज्‍य के कार्यकर्ता जुटेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 05:19 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 05:29 PM (IST)
Tejashwi Yadav: तेजस्‍वी यादव पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर भव्‍य स्‍वागत; राजद के कार्यकर्ता सम्‍मेलन में लेंगे भाग
Tejashwi Yadav News, Jharkhand Political Updates बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्‍वी यादव शनिवार को रांची पहुंचे।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार की दोपहर दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। उनके रांची पहुंचते ही बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर भव्य स्वागत किया गया। भारी संख्या में एयरपोर्ट पहुंचे झारखंड राजद के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव जिंदाबाद का नारा लगाया और जोरदार तरीके से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर ढोल, नगाड़ा, छऊ नृत्य, संथाली, मुंडारी नृत्य व झारखंडी रीति रिवाज से तेजस्वी यादव का स्वागत किया गया।

loksabha election banner

उनके स्वागत में भारत सरकार के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व विधायक संजय सिंह यादव, पूर्व सांसद घूरन राम, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर, युवा राजद के अध्यक्ष रंजन कुमार यादव, प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज कुमार, अनिता यादव, स्मिता लकड़ा सहित भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद थे।

जननायक कर्पूरी ठाकुर व भगवान बिरसा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से तेजस्वी यादव हिनू चौक पहुंचे। यहां उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां भी उनके स्वागत में भारी संख्या में पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद थे। हिनू चौक के बाद तेजस्वी यादव बिरसा चौक पहुंचे। उन्होंने वहां भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद वे पार्टी कार्यालय के सामने से डीपीएस चौक पहुंचे। रास्ते में हर जगह उनके स्वागत में कार्यकर्ता मौजूद रहे। डीपीएस चौक के बाद वे होटल रेडिशन ब्लू पहुंचे। यहां उनके रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात, उसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन

तेजस्वी यादव रविवार की सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे हरमू रोड के डिबडिह स्थित कार्निवाल हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह पहली बार है, जब तेजस्वी यादव झारखंड राजद के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनके आने का मुख्य उद्देश्य 2024 के विधानसभा की चुनाव के लिए झारखंड राजद की अभी से ही तैयारी करना है। राजद झारखंड आगामी 2024 के विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरेगा। राजद ने तो यहां तक दावा कर डाला है कि उसकी नजर सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.