आधे घंटे तक रांची एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर काटता रहा विमान
विमान एयरपोर्ट के दो चक्कर लागाने के लगभग 25 मिनट बाद सुरक्षित लैंड किया। विमान अपने निर्धारित समय पर रांची एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 05 Aug 2018 11:13 AM (IST)Updated: Sun, 05 Aug 2018 11:13 AM (IST)
जागरण संवाददाता, रांची। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शनिवार को दिल्ली से रांची आ रहे एयर एशिया का विमान लैंड करने ही वाला था कि पायलट को पुन: विमान उड़ाना पड़ा। लैंड करने की जगह अचानक विमान को उड़ान भरने से यात्रियों को कुछ समझ में नहीं आया।
विमान एयरपोर्ट के दो चक्कर लागाने के लगभग 25 मिनट बाद सुरक्षित लैंड किया। विमान अपने निर्धारित समय पर दोपहर डेढ़ बजे रांची एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था। एटीसी की ओर से भी लैंडिंग की अनुमति मिल गई थी। लेकिन, जैसे ही विमान उतर रहा था, पायलट को विमान सेंटर लाइन के बगल में उतरने का संदेश हुआ।
सुरक्षा कारणों को देखते हुए पायलट ने विमान को हवा में ही रखना उचित समझा। बाद में एक बजकर 55 मिनट पर विमान को लैंड कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें