48 घंटेे से रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं टाना भगत, एक ही मांग- लिखित आश्वासन दे सरकार
टाना भगतों का आंदोलन आज शुक्रवार को भी जारी हैैै। इस आंदोलन को अब 48 घंटे हो गए हैं। लेकिन अब भी टाना भगत रेलवे ट्रैक पर ही बैठे हैं। और ट्रैनों का आवागमन पूरी तरह से ठप है।
लातेहार/ पलामू (जासं) । टाना भगतों का आंदोलन आज शुक्रवार को भी जारी हैैै। इस आंदोलन को अब 48 घंटे हो गए हैं। लेकिन अब भी टाना भगत रेलवे ट्रैक पर ही बैठे हैं। और ट्रैनों का आवागमन पूरी तरह से ठप है। टाना भगतों की एक ही मांग है कि उन्हें लिखित में आश्वासन दिया जाय। गौरतलब है कि गुरूवार को टाना भगतों के आंदोलन के 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद लातेहार डीसी जिशान कमर, विधायक वैद्यनाथ राम, और एसपी प्रशांत आनंद आंदोलनरत टाना भगतों से वार्ता करने पहुंचे थे। टाना भगतों से आंदोलन खत्म करने की बात की। लेकिन टाना भगतों ने कहा कि जब कानून 1947 से है तो उसे अभी तक लागू क्यों नहीं किया गया। डीसीे द्वारा आश्वस्त कराया गया कि आपकी बातों को अक्षरश: सरकार के पास पहुंचा दिया गया है।
उपायुुुुुक्त नेे यह भी कहा था कि सरकार के निर्देश पर ही हमलोग वार्ता को पहुंचे हैं। टाना भगतों ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर भी शिकायत की। कहा कि 73 वर्षों से ठगे जा रहे हैं, अब कोई बातचीत नहीं होगी। जो हमारी मांगों को पूरा कर सकता है वही यहां आए और हमलोगों से वार्ता कर लिखित आश्वासन दे।
हालांकि इस बीच गुरूवार को पलामू जिला मुख्यालय डालटेनगंज में खड़ी नई दिल्ली रांची स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस डिग्री गया मार्ग से रांची के लिए रवाना हुई यह यहां से 3:30 बजे खुली। इसमें 50 -60 यात्री थे। पलामू जिला मुख्यालय डालटेनगंज में खड़ी नई दिल्ली रांची स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस डिहर- गया मार्ग से रांची के लिए रवाना हुई। यह यहां से 3:30 बजे खुली थी।