Move to Jagran APP

राष्ट्रवादी समाज सुधारक के साथ नारी शिक्षा के प्रबल समर्थक थे स्वामी दयानंद सरस्वती

डीएवी स्कूल खलारी में स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Mar 2021 08:00 AM (IST)Updated: Wed, 10 Mar 2021 08:00 AM (IST)
राष्ट्रवादी समाज सुधारक के साथ नारी शिक्षा के प्रबल समर्थक थे स्वामी दयानंद सरस्वती
राष्ट्रवादी समाज सुधारक के साथ नारी शिक्षा के प्रबल समर्थक थे स्वामी दयानंद सरस्वती

खलारी: डीएवी स्कूल खलारी में स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। हवन आदि कार्यक्रम के बाद प्राचार्य बीपी रॉय ने दीप जलाकर किया तथा स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वामी दयानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती एक महान राष्ट्रवादी समाज सुधारक के साथ-साथ नारी शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। छात्रा साक्षीकुमारी यादव ने कहा कि नारी के बिना नर का अस्तित्व संभव नहीं है। समाज की इस आधी आबादी को नजरअंदाज करके कोई भी देश या समाज आगे नहीं बढ़ सकता। छात्रा नूपुर निधि, शिक्षक उपेंद्रकुमार आर्य, अमितकुमार मिश्रा व कुलदीप शर्मा ने भी अपने विचार रखे। कृष्णबल्लव तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। प्राचार्य ने महिला शिक्षिकाओं व कर्मचारियों को सम्मान सहित उपहार दिया। संचालन देवकीनंदन महतो ने किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश, आनंद कुमार तिवारी, विवेक कुमार उपाध्याय सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। बच्चे ऑनलाइन शामिल हुए।

loksabha election banner

----

महिला सम्मान से ही खुशहाल परिवार, सभ्य समाज व सशक्त राष्ट्र की अवधारणा परिपूर्ण होती है

संसू, खलारी: एनके एरिया महाप्रबंधक कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि महिला सम्मान से ही खुशहाल परिवार, सभ्य समाज, सशक्त राष्ट्र की अवधारणा परिपूर्ण होती है। कहा कि सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक मोर्चे के साथ साथ अब देश की बेटिया सीमाओं पर भी जाबाजी दिखा रही हैं। रानी लक्ष्मी बाई का वीरता का जिक्र करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं के योगदान को याद किया। इस अवसर पर भारत की महिला विभूतियों को नमन किया। स्टाफ ऑफिसर कार्मिक ने भी अपने विचार रखे। महाप्रबंधक ने केंद्रीय अस्पताल डकरा की नर्स प्रभारी सुषमा मिंज को उनके कर्तव्यनिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया। महिलाकर्मी जयश्री कच्छप के द्वारा एक कविता भी प्रस्तुत किया गया। संचालन कमलेश सिंह और धन्यवाद ज्ञापन दिवाकर साहू ने किया। इस अवसर पर जीएम ऑफिस की महिला कर्मचारी सरिता सिंह भोगता, आशा देवी जैन, बिन्ना देवी, देवंती देवी, राजमनी कुमारी, बेला मुंडा, विनीता तिग्गा, शिवानी कर्ण, सरिता देवी, उषा देवी, फागुनी चौहान, कोइली देवी, मिलवा भुइया आदि मौजूद थी।

---

सशक्तीकरण के लिए महिला समूहों का जनवादी संघर्ष जरूरी

संसू, खलारी: झारखंड क्रातिकारी मजदूर यूनियन के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के आरंभ में कॉमरेड रत्‍‌नी देवी ने अंतरराष्ट्रीय झडे का तथा कॉमरेड केसी देवी ने यूनियन के झडे का झडारोहण किया। मौके पर कॉमरेड अशोक राम ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए महिला समूहों का जनवादी संघर्ष जरूरी हो गया है। कॉमरेड विक्रम सिंह ने कहा कि जिस दिन महिला श्रम का हिसाब मागा जाएगा उस दिन मानव सभ्यता के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी पकड़ी जाएगी। संचालन अध्यक्ष मंडली की रत्‍‌नी देवी, केसी देवी, संतोषी देवी, बबिता देवी, फुलमत देवी ने किया। कार्यक्रम में कुनिया देवी, बुधनी देवी, सघनी देवी, गीता देवी, लालो देवी, सीता देवी, झालो देवी, मोहन मुंडा, नीतू मुंडा, बंधन लोहार, शकर मुंडा, लहसो देवी, सबिता देवी, उर्मिला देवी, जमनी देवी, कालो देवी, शीला देवी, सुनीता देवी आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.