Move to Jagran APP

Sushant Singh Rajput: फिल्‍म स्‍टार सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्‍महत्‍या, धौनी पर बनी फिल्‍म में आए थे नजर

Sushant Singh Rajput Death News वे महेंद्र सिंह धौनी पर बनी फिल्‍म में नजर आए थे। उन्‍होंने मुंबई में आत्‍महत्‍या कर ली है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 02:41 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 07:19 PM (IST)
Sushant Singh Rajput: फिल्‍म स्‍टार सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्‍महत्‍या, धौनी पर बनी फिल्‍म में आए थे नजर
Sushant Singh Rajput: फिल्‍म स्‍टार सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्‍महत्‍या, धौनी पर बनी फिल्‍म में आए थे नजर

रांची, जेएनएन। Sushant Singh Rajput Passes Away एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के अचानक दुनिया छोड़कर चले जाने की खबर से हर कोई हिल गया है। फिल्‍म स्‍टार सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली है। वे महेंद्र सिंह धौनी पर बनी फिल्‍म में नजर आए थे। उन्‍होंने मुंबई में आत्‍महत्‍या कर ली है। बताया जा रहा है कि डिप्रेशन के कारण सुशांत ने आत्‍महत्‍या की है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में आत्‍महत्‍या की है। उनका जन्‍म पटना में हुआ था। इनकी बहन राष्‍ट्रीय स्‍तर की क्रिकेटर हैं।

loksabha election banner

चार बहनों में यह अकेले भाई हैं। धौनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्‍म की शूटिंग के समय वे रांची आए थे। सुशांत सिंह ने मुंबई स्थित बांद्रा के अपने घर में आत्‍महत्‍या की है। वे कई फिल्‍मों में नजर आए थे। उनका जन्‍म 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था। बता दें कि सुशांत सिंह ने टीवी सीरियल पवित्र रिश्‍ता से अपने अभिनय कॅरियर की शुरुआत की थी। वे 34 साल के थे।

उनके नौकर ने पुलिस को सुशांत सिंह के आत्‍महत्‍या की खबर दी। हालांकि अब तक उनके आत्‍महत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वे अपने मुंबई स्थित घर में अकेले रहते थे। सुशांत सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी पर बनी फिल्‍म में धौनी का किरदार निभाया था। इस फिल्‍म की शूटिंग के दौरान वे रांची आए थे और फिल्‍म की शूटिंग की थी। उन्‍होंने 2013 में अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्‍म काइ पो चे थी। सुशांत सिंह ने 10 फिल्‍मों में काम किया था। उनकी अंतिम फिल्‍म छिछोरे थी।

महेंद्र सिंह धौनी पर बनी फिल्म में सुशांत सिंह के साथ काम किए क्रांति प्रकाश झा ने उनके निधन पर कहा कि मैं स्तब्ध हूं। यकीन नहीं कर पा रहा हूं। क्रांति प्रकाश झा उनके करीबी मित्र थे। क्रांति के मुताबिक सब कुछ ठीक था। उन्‍होंने कहा‍ कि अभी कुछ दिन पहले ही हमारी उनसे बात हुई थी। हालांकि लॉकडाउन में अभी वो भी मशरूफ थे और हम भी मशरूफ थे।

फिल्‍म की शूटिंग के लिए रांची प्रवास के दौरान धौनी और उनकी बेटी जीवा के साथ सुशांत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.