वनवासी कल्याण केंद्र में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया, जानिए सूर्य नमस्कार के फायदे
Ranchi News सूर्य नमस्कार करने से शरीर में विटामिन डी प्रचुर मात्रा में मिलती है।सूर्य नमस्कार करके खतरनाक बीमारियों को दूर किया जा सकता है।कोरोनावायरस की दूसरी लहर में विटामिन डी का पूरी मात्रा में होना बेहद जरूरी माना जा रहा है।
रांची, जागरण संवाददाता। आज वनवासी कल्याण केंद्र बरियातू में क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में कुमुद झा नेतृत्व में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया। सूर्य नमस्कार करना शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। सुबह में नियमित सूर्य नमस्कार करने की आदत आपको कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचाती है। सूर्य नमस्कार एक अच्छा व्यायाम माना जाता है।
योग शरीर के लिए बेहद फायदेमंद
सूर्य नमस्कार करने से शरीर में विटामिन डी प्रचुर मात्रा में मिलती है।सूर्य नमस्कार करके खतरनाक बीमारियों को दूर किया जा सकता है।कोरोनावायरस की दूसरी लहर में विटामिन डी का पूरी मात्रा में होना बेहद जरूरी माना जा रहा है। यदि आप सूर्य नमस्कार प्रतिदिन करें, तो आपके शरीर में विटामिन डी प्रचुर मात्रा में रह सकती है और आप कोरोनावायरस जैसी खतरनाक बीमारियों से बहुत हद तक बच सकते है।
सूर्य नमस्कार के फायदे
क्या आपको पता है कि सूर्य नमस्कार करने के क्या-क्या फायदे हैं अगर नहीं तो आइए जानें यहां। इस कार्यक्रम में सैकड़ों के संख्या में जनता उपस्थित हुए ।कुमुद झा ने कहा सूर्य नमस्कार तो वैसे सबके लिए जरूरी है ,लेकिन महिलाएं जो लोग अपने लिए समय नहीं निकालती हैं उनके लिए सूर्य नमस्कार बहुत जरूरी है ताकि वह लोग अपने उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सके ,और अपने स्वास्थ्य के लिए सूर्यनमस्कार करके अपने आप को स्वस्थ रख सके। इस कार्यक्रम में पंकज सोनी, डॉ तान्या राजेश साह इत्यादि उपस्थित हुए।