कोरोना को रोकने में सूर्य नमस्कार बेहद फायदेमंद, कई प्रॉब्लम से बचाता है योगा
Ranchi News सुबह में नियमित सूर्य नमस्कार करने की आदत आपको कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचाती है। सूर्य नमस्कार एक अच्छा व्यायाम माना जाता है। सूर्य नमस्कार करने से शरीर में विटामिन डी प्रचुर मात्रा में मिलती है।
रांची, जागरण संवाददाता। आज ओटीसी मैदान हेहल में क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में कुमुद झा और राजेश साह के नेतृत्व में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि IMA के अध्यक्ष डॉक्टर सम्भू प्रसाद जी , डॉक्टर अजय कुमार, पवन मंत्री जी , सुबोध सिंह गुड्डू जी उपस्थित थे। योग गुरु कौशल, अमरदीप दवेदी, डॉ तान्या ने सूर्य नमस्कार कराया।
कोरोना से लड़ने में मदद करता है सूर्य नमस्कार
डॉक्टर शम्भू प्रसाद ने बताया सूर्य नमस्कार करना शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। सुबह में नियमित सूर्य नमस्कार करने की आदत आपको कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचाती है। सूर्य नमस्कार एक अच्छा व्यायाम माना जाता है। सूर्य नमस्कार करने से शरीर में विटामिन डी प्रचुर मात्रा में मिलती है। सूर्य नमस्कार करके खतरनाक बीमारियों को दूर किया जा सकता है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में विटामिन डी का पूरी मात्रा में होना बेहद जरूरी माना जा रहा है। यदि आप सूर्य नमस्कार प्रतिदिन करें, तो आपके शरीर में विटामिन डी प्रचुर मात्रा में रह सकती है और आप कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारियों से बहुत हद तक बच सकते है।
सूर्य नमस्कार के फायदे
इस कार्यक्रम में सैकड़ों के संख्या में जनता उपस्थित हुए। कुमुद झा ने कहा सूर्य नमस्कार तो वैसे सबके लिए जरूरी है, लेकिन महिलाएं, जो लोग अपने लिए समय नहीं निकालती हैं, उनके लिए सूर्य नमस्कार बहुत जरूरी है। ताकि वह लोग अपने उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सके और अपने स्वास्थ्य के लिए सूर्य नमस्कार करके अपने आप को स्वस्थ रख सके। मंतोष सिंह, वरुण गोराई, अरुण सिंह का मुख्य सहयोग रहा। इस मौके पर अम्बालिका तिवारी, सुधा नायक, देवंती कुमारी, अंजू इत्यादि सैकड़ों लोग शामिल हुए।