Move to Jagran APP

सुबोधकांत बोले, यशवंत सिन्हा पद के पीछे भागने वाले नहीं

सुबोधकांत सहाय ने यशवंत सिन्हा की तरफदारी कर मोदी सरकार पर निशाना साधा।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 29 Sep 2017 04:39 PM (IST)Updated: Fri, 29 Sep 2017 04:58 PM (IST)
सुबोधकांत बोले, यशवंत सिन्हा पद के पीछे भागने वाले नहीं
सुबोधकांत बोले, यशवंत सिन्हा पद के पीछे भागने वाले नहीं

राज्य ब्यूरो, रांची। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को कोसने की वजह से भाजपा के नेताओं की आंखों में चुभ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को विपक्षी नेताओं का सहारा मिल रहा है। शुक्रवार को दैनिक जागरण संग खास बातचीत में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सिन्हा की जमकर तरफदारी की।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि यशवंत सिन्हा पदलोलुप नहीं हो सकते। वे पुराने राजनीतिक साथी रहे हैं। अरुण जेटली को यशवंत सिन्हा द्वारा उठाए गए सवालों का उत्तर देना चाहिए। ऐसा करने की बजाय, वे गंभीर चर्चा को चौराहे की बहस बना रहे हैं। सच्चाई यह है कि देश की आर्थिक स्थिति खराब है।

नोटबंदी संगठित लूट साबित हुआ। रोजगार के अवसर खत्म हो रहे हैं। सरकार जीडीपी का गलत आंकड़ा पेश कर रही है। जीडीपी में एक प्रतिशत की गिरावट से डेढ़ लाख करोड़ रुपये का नुकसान होता है। भाजपा की सहयोगी शिवसेना भी उत्तर मांग रही है। उन्होंने दावा किया कि लचर आर्थिक नीतियों के कारण देश को पांच लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल है। 

यह भी पढ़ेंः सेना में भर्ती रैली चार अक्टूबर से, जुटेंगे 75 हजार युवा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.