अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने की वट सावित्री पूजा
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य के लिए वट सा
जाटी, रांची : जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य के लिए वट सावित्री की पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने सत्यवान व सावित्री की कथा भी सुनीं।
खलारी : खलारी में महिलाओं ने नजदीकी वट वृक्ष के निकट जाकर पूजा की। सुहागिनों ने सुबह से उपवास रखा तथा श्रृंगार कर पूजा की। पूजन के दौरान सावित्री सत्यवान की कथा सुनी। विधान के अनुसार वट वृक्ष की परिक्रमा कर सूत लपेटा। पूजा के दौरान वट वृक्ष को पंखा झला। पूजन के उपरान्त अपने अपने पति को भी पंखा झली और प्रसाद खिलाया।
----
बेड़ो : बेड़ो प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को वट सावित्री व्रत का अनुष्ठान कर अपने पति की दीर्घायु की कामना की। यहा महिलाओं ने अहले सुबह से ही उपवास रह कर स्नान कर सोलह श्रृंगार करके प्रखंड मुख्यालय स्थित महादानी मंदिर स्थित वट वृक्ष में जल अर्पित कर, रक्षासूत बाधकर नवैद अर्पित करके वट सावित्री की विधिवत पूजा अर्चना की और वट वृक्ष में रक्षासूत लपेटते व परिक्रमा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की।
------
सिल्ली : मुरी-सिल्ली इलाके में गुरुवार को सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा की गई। वट वृक्ष के चारों ओर परिक्रमा करके महिलाओं ने कच्चे धागे के सूत्र बाधे। पति की लंबी आयु, निरोगी काया समेत परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की। महिलाओं ने बताया कि एक मात्र वट सावित्री की विधिवत पूजा करने से ही समस्त कष्टों का निवारण हो जाता है।
-----
लापुंग : लापुंग प्रखंड मुख्यालय सहित कई गावों में सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को वट सावित्री व्रत का अनुष्ठान कर अपने पति की दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने गुरुवार की अहले सुबह से ही उपवास रखकर वट वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की।
------
बुंडू : बुंडू एवं आसपास की महिलाओं ने पतियों की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की। बुंडू शहरी क्षेत्र के अलावा कस्बाई इलाके रेलाडीह, तैमारा, एदेलहातु, काची, तुंजु, दलकीडीह में वट सावित्री व्रत को लेकर पर्व-त्योहार का माहौल देखा गया।
----