Move to Jagran APP

Madhupur By-Election 2021: आजसू की दावेदारी से भाजपा धर्मसंकट में, बढ़ सकती है रार...

Madhupur By-Election 2021 मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा धर्मसंकट में है। इसकी मूल वजह इस सीट पर भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी की दावेदारी है। आजसू ने भितरखाने इस सीट के लिए दबाव बनाया है। इससे भाजपा की परेशानी बढ़ गई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 07:13 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 05:47 PM (IST)
Madhupur By-Election 2021: आजसू की दावेदारी से भाजपा धर्मसंकट में, बढ़ सकती है रार...
Madhupur By-Election 2021: मधुपुर उपचुनाव में जमीनी हकीकत भांपने की तैयारी, भाजपा के वरीय नेता करेंगे कार्यकर्ताओं से रायशुमारी।

रांची, राज्य ब्यूरो। Madhupur By-Election 2021 मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा धर्मसंकट में है। इसकी मूल वजह इस सीट पर भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी की दावेदारी है। आजसू ने भितरखाने इस सीट के लिए दबाव बनाया है। इससे भाजपा की परेशानी बढ़ गई है। गौरतलब है कि मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के असामयिक निधन से मधुपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की नौबत आई है। हालांकि परस्पर दावे से इतर दोनों दलों के बीच उम्मीदवार के मसले पर कोई बातचीत नहीं हुई है।

loksabha election banner

आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता डा. देवशरण भगत के मुताबिक प्रत्याशी को लेकर आपस में मिल-बैठकर दोनों दल नतीजे पर पहुंचेंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और आजसू मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अलग-अलग चुनाव लड़ने की नौबत नहीं आएगी। गौरतलब है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और आजसू के बीच चुनावी तालमेल अंतिम समय में टूट गया था।

उधर भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने उपचुनाव के मद्देनजर गतिविधियां तेज की है। प्रमुख नेता वहां का दौरा कर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करेंगे। जल्द ही इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देकर केंद्रीय नेतृत्व को सूचित किया जाएगा। भाजपा की ओर से इस बाबत खुलकर बोलने से परहेज किया जा रहा है। एक वरीय नेता के मुताबिक शीर्ष नेतृत्व इस बारे में निर्णय करेगा।

मौका नहीं मिला तो यह भी विकल्प

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में अगर भाजपा ने आजसू की दावेदारी नहीं मानी तो अन्य विकल्प खुले रखे गए हैं। इसमें आजसू की तरफ से कहा गया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में गिरिडीह से लोकसभा सदस्य चंद्रप्रकाश चौधरी को जगह दी जाए। अगर यह भी संभव नहीं है तो आगामी राज्यसभा चुनाव में उसके प्रत्याशी का चयन बतौर एनडीए उम्मीदवार हो।

उधर झामुमो ने बनाया मनोवैज्ञानिक बढ़त

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव की तिथियों का अभी एलान नहीं हुआ है, लेकिन इस सीट पर काबिज झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इससे पहले ही न सिर्फ प्रत्याशी की घोषणा कर डाली बल्कि बड़ा कदम उठाते हुए दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र हफीजुल हसन को मंत्री बना डाला। इससे चुनाव में मोर्चा को मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनाव की तैयारी आरंभ कर दी है। इसके मुकाबले एनडीए में प्रत्याशी के नाम पर ही अभी तक संशय की स्थिति है।

कांग्रेस छोड़ आजसू में शामिल हुए संतोष सोनी

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव (ओबीसी विभाग) संतोष कुमार सोनी रविवार को आजसू में शामिल हो गए। हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ आजसू की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने उन्हें पार्टी में स्वागत किया।मिलन समारोह को संबाेधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि मजदूरों, शोषितों एवं दबे-कुचलों की आवाज को बुलंद करनेवाले संतोष सोनी के पार्टी में आने से निश्चित रुप से हमें मजबूती मिलेगी।

उन्‍होंने कहा कि वर्तमान समय में हमें एकजुट रहने की जरुरत है। वहीं, आजसू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद संतोष सोनी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें मान-सम्मान दिया, लेकिन मजदूरों के हक और अधिकार का हनन उन्हें बर्दाश्त नहीं है। इस मौके पर पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता, पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, प्रवक्ता मनोज सिन्हा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.