Move to Jagran APP

रांचीः युवक और छात्रा के शव जंगल में पेड़ से लटकते मिले

dead body Found in ranchi. झारखंड के रांची में युवक और छात्रा के शव जंगल में पेड़ से लटकते मिले हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 01:43 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 07:19 PM (IST)
रांचीः युवक और छात्रा के शव जंगल में पेड़ से लटकते मिले
रांचीः युवक और छात्रा के शव जंगल में पेड़ से लटकते मिले

खलारी/रांची, जेएनएन। मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के हेसालौंग के लतरिया जंगल में बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे एक युवक व एक किशोरी के शव पेड़ से लटके बरामद किए गए हैं। लड़की हिंदू व लड़का मुसलमान था। लड़की मैक्लुस्कीगंज इंटर कॉलेज में 11वें पढ़ती थी। उसकी उम्र लगभग 17 वर्ष थी। वहीं, लड़का मैट्रिक के बाद पढ़ाई छोड़ चुका था। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। लड़के का नाम समीर उर्फ बिट्टू (19) है। वह कोनका गांव के प्रेम गली का रहने वाला था। वह पेंट-पोचाडा का काम अपने पिता के साथ करता था।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, लड़की बुधवार को अपने घर से कॉलेज जाने के लिए निकली। वह मैक्लुस्कीगंज इंटर कॉलेज की छात्रा थी। पर, वह कॉलेज नहीं पहुंची। सहेलियों ने प्राचार्य आनंद कुमार को बताया कि वह रास्ते में कॉलेज यूनिफॉर्म में दिखी थी। इस पर प्राचार्य आनंद कुमार ने लड़की के घरवालों को फोन किया कि वह स्कूल नहीं पहुंची है। सूचना पर परिजन जब उसे खोजने निकले तो शव जंगल में लटकता मिला।

उसी डाल से समीर का भी शव लटक रहा था। एक ही दुपट्टे को फाड़कर दोनों के गले में बांधा गया है। लड़का वहां कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि लड़के ने अपने पिता से काम पर नहीं जाने की बात कही थी। इसके बाद से वह घर से निकल गया था। इसके बाद से उसकी कोई सूचना नहीं थी। सूचना पाकर पुलिस जंगल पहुंची और शव को उठाकर थाने ले गई।

जंगल में लड़का-लड़की का शव पेड़ से लटकते हुए मिला है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।
-चिंतामन रजक, मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.