Move to Jagran APP

हजारीबाग में चोरी हुई भगवान बुद्ध की दोनों प्रतिमा बरामद, बिहार के 3 समेत पांच तस्‍कर गिरफ्तार

Jharkhand Samachar Hazaribagh News यह दोनों प्रतिमा बहोरनपुर पुरातात्विक खोदाई स्थल से मिलीं थी। भगवान बुद्ध की ध्यान मुद्रा वाली ये प्रतिमाएं व्हाइट सैंड स्टोन से बनी थी। तीन लोग बिहार के बांका से गिरफ्तार किए गए हैं। सरगना संजय अग्रवाल आयुर्वेद्र दुकान चलाता है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 25 Mar 2021 03:51 PM (IST)Updated: Thu, 25 Mar 2021 05:16 PM (IST)
हजारीबाग में चोरी हुई भगवान बुद्ध की दोनों प्रतिमा बरामद, बिहार के 3 समेत पांच तस्‍कर गिरफ्तार
Jharkhand Samachar, Hazaribagh News पुलिस की गिरफ्त में आए पांचों अपराधी। जागरण

हजारीबाग, जासं। Jharkhand Samachar, Hazaribagh News हजारीबाग के बहोरनपुर पुरातात्विक स्थल से चोरी गई भगवान बुद्ध की दो प्रतिमा बरामद होने की सूचना मिल रही है। बताया गया है कि मामले में कुछ लोग हिरासत में‍ लिए गए हैं।

loksabha election banner

पांच गिरफ्तार, एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

हजारीबाग सदर प्रखंड के बहोरनपुर से 21 मार्च की रात चोरी गई भगवान बुद्ध की प्रतिमा बरामद हो गई है। चोर रांची के थे और बिहार के तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर पांच लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। रांची से ही प्रतिमा बरामद हुई है। एसपी कार्तिक एस, उपायुक्त आदित्य आनंद और एसडीएम विद्याभूषण ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार तस्करों में प्रेम शंकर सिंह उर्फ बन्टू पिता निवास सिंह खिड्डी बाराहाट, नरेश राय पिता अयोध्या राय टिटिमांगर, जिला बांका बिहार, कुमार सुजीत सिंह पिता अवधेश सिंह जोगडीहा धौरैया बांका, यतीश कुमार पिता सच्चिदानंद श्रीवास्तव सुशीला निकेतन फ्लैट नंबर चार सी, शैल बिहार कॉलोनी बूटी मोड़ तथा संजय अग्रवाल पिता चंद्रशेखर अग्रवाल कोकर चूना भट्ठा शामिल हैं।

बता दें कि 21 मार्च को भगवान बुद्ध की दोनों प्रतिमाएं चोरी हो गई थी। यह दोनों प्रतिमा जिले के सदर प्रखंड स्थित बहोरनपुर पुरातात्विक खोदाई स्थल से मिलीं थी। भगवान बुद्ध की ध्यान मुद्रा वाली ये प्रतिमाएं व्हाइट सैंड स्टोन से बनी थी। ये प्रतिमाएं 11 सौ साल पुरानी बताई गई थी। इनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में है। मजदूरों के अनुसार खोदाई स्थल के इटवा टिल्हा से प्रतिमाएं गायब हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.