Move to Jagran APP

Jharkhand: 7 ग्रामीणों की एक साथ हत्या के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप

Seven Villagers Killed in Jharkhand. हत्या की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। बुरुगुलीकेरा में अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए इस विभत्स घटना को अंजाम दिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 01:15 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 05:14 PM (IST)
Jharkhand: 7 ग्रामीणों की एक साथ हत्या के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप
Jharkhand: 7 ग्रामीणों की एक साथ हत्या के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप

रांची, जेएनएन। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में सात ग्रामीणों की एक साथ हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जिले के गुदड़ी प्रखंड स्थित घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बुरुगुलीकेरा में अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए इस विभत्स घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पुलिस की ओर से सर्च अभियान जारी है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने सातों ग्रामीणों के शव को बरामद कर लिया है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज मामले में संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।

loksabha election banner

घटना की भयावहता और क्षेत्र का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रविवार देर रात हुई हत्या की जानकारी पुलिस को मंगलवार दोपहर बाद मिली। घटना को पत्थलगड़ी समर्थकों ने अंजाम दिया है। पत्थलगड़ी समर्थकों पर झारखंड में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज है। लेकिन नई सरकार के बनते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्थलगड़ी समर्थकों पर से देशद्रोह का मुकदमा वापस लेने की घोषणा की है।

बताया जाता है कि पत्थलगड़ी समर्थकों ने ग्रामीणों के साथ बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पत्थलगड़ी का विरोध करने पर उपमुखिया जेम्स बूढ़ और अन्य छह लोगों को पत्थलगड़ी समर्थक पीटने लगे। इसके बाद वहां मौजूद उनके परिजन डर कर भाग गए। रविवार को उनके घर वापस नहीं लौटने पर परिजन गुदड़ी थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। उधर, पत्थलगड़ी समर्थक उपमुखिया समेत सात लोगों को जंगल ले गए और उनकी हत्या कर दी।

मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया दुख

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सात ग्रामीणों की हत्या पर दुख जताया है। उन्होंने पश्चिम सिंहभूम के बुरुगुलीकेला गांव की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गहरी चिंता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि इस घटना से मैं आहत हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून सबसे ऊपर है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। राज्य की पुलिस जांच कर रही है। दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई और ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए वे आज सभी संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.