Move to Jagran APP

पहली बार SAIL की कमान महिला को, सोमा मंडल बनीं नवरत्‍न कंपनी की अध्यक्ष Ranchi News

Steel Authority of India Limited News इससे पहले वह नालको में डॉयरेक्टर कॉमर्शियल के पद पर थीं। कैबिनेट नियुक्ति समिति ने अनुमोदन कर दिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 01:32 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 01:33 PM (IST)
पहली बार SAIL की कमान महिला को, सोमा मंडल बनीं नवरत्‍न कंपनी की अध्यक्ष Ranchi News
पहली बार SAIL की कमान महिला को, सोमा मंडल बनीं नवरत्‍न कंपनी की अध्यक्ष Ranchi News

रांची, जासं। भारत की सबसे बड़ी नवरत्न कंपनियों में से एक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) की कमान पहली बार एक महिला संभालेंगी। लोक उद्यम चयन बोर्ड ने इस पद के लिए 10 अगस्त को हुए इंटरव्यू के बाद सोमा मंडल के नाम की अनुशंसा कर दी है। सोमा मंडल सेल के डायरेक्टर कॉमर्शियल के पद पर एक मार्च 2017 से सेवा दे रही हैं। इससे पहले वह नालको में डॉयरेक्टर कॉमर्शियल के पद पर थीं। कैबिनेट नियुक्ति समिति से अनुमोदन के बाद सेल में अध्यक्ष के पद पर एक जनवरी 2021 से पदभार ग्रहण करेंगी। वह बतौर अध्यक्ष 30 अप्रैल 2023 तक अपनी सेवा देंगी।

loksabha election banner

दिसंबर में रिटारयर होंगे वर्तमान अध्यक्ष

सेल के वर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी दिसंबर में सेवानिवृत हो रहे हैं। इसे देखते हुए नये अध्यक्ष की खोज एक माह पहले शुरू हो गई थी। वह सेल की कमान सितंबर 2018 से संभाल रहे हैं। अनिल कुमार ने सेल को बड़ी मुश्किल से निकला था। उन्होंने घाटे में जाती कंपनी को धीरे-धीरे कर  मुनाफा देने वाली कंपनी बना दी। अनिल कुमार के जाने के बाद सोमा मंडल के सामने इसे और आगे ले जाने की चुनौती होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.