Move to Jagran APP

कांग्रेस के आयोजन को पूरे झारखंड का साथ मिला : रामेश्वर उरांव

रांची झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में बताया कि पार्टी के स्पीक अप अंडिया कार्यक्रम का झारखंड के लोगां ने साथ दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 11:45 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 11:45 PM (IST)
कांग्रेस के आयोजन को पूरे झारखंड का साथ मिला : रामेश्वर उरांव
कांग्रेस के आयोजन को पूरे झारखंड का साथ मिला : रामेश्वर उरांव

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में कहा कि कांग्रेस के आयोजन 'स्पीक अप इंडिया' का पूरे झारखंड में सहयोग मिला है। इस कार्यक्रम में झारखंड से दो लाख लोग शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल के नेता व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

'स्पीक अप इंडिया' कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम में झारखंड के लगभग दो लाख लोगों ने भाग लिया। यह पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी। इससे यह प्रतीत होता है कि काग्रेस ने जो प्रवासी मजदूरों के लिए मागें रखी थीं, उन्हें व्यापक जन समर्थन मिला है। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्षों राजेश ठाकुर एवं केशव महतो कमलेश ने कहा कि प्रदेश की सभी कमेटियों ने प्रवासी मजदूरों को भरपूर मदद की। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उराव ने झारखंड कंाग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह द्वारा विद्युत संकट को लेकर जताई गई चिंता को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जल्द ही विद्युत आपूíत की व्यवस्था निर्बाध की जाएगी। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि मजदूरों को मनरेगा में अभी 100 दिन का काम मिल पाता है, जिसे हमलोगों ने 'स्पीक अप इंडिया' के माध्यम से 200 दिनों तक करने की मांग केंद्र सरकार से की है। सुबोधकांत के भाजपा में शामिल होने की अफवाह, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को लेकर कुछ वाट्सअप ग्रुप में लगातार यह सूचना चल रही थी कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, यह पूरी तरह से फर्जी सूचना निकली। इस मामले में झारखंड प्रदेश काग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि यह छवि खराब करने की साजिश है। इस संबंध में वाट्सअप ग्रुप पर वायरल हो रही खबर पूरी तरह फर्जी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकात सहाय की मुलाकात अमित शाह से इस संदर्भ में कभी नहीं हुई। सिन्हा ने कहा कि इस भ्रामक और तथ्यहीन खबर को प्रसारित करने वाले के विरुद्ध साइबर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। सहाय पिछले दो महीनों से मुंबई में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.