घर में घुस कर दुष्कर्म और हत्या की धमकी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
खेलगांव ओपी क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी निवासी पूनम सिंह ने शनिवार को घर में घुसकर तोड़फोड़ दुष्कर्म और हत्या की धमकी देने की प्राथमिकी़ दर्ज करायी है।
जागरण संवाददाता, रांची : खेलगांव ओपी क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी निवासी पूनम सिंह ने शनिवार को घर में घुसकर तोड़फोड़, दुष्कर्म और हत्या की धमकी देने की प्राथमिकी़ दर्ज करायी है। शिकायत के अनुसार पम्मी सिंह, उनकी बहन, भाई आदि घर में घुस कर तोड़फोड़ किया। रोकने पर दुष्कर्म और हत्या की धमकी दी। उनकी बेटी के साथ भी मारपीट किया गया। यहां तक कि जब प्राथमिकी लिखाने थाने पहुंची तो पुलिस के सामने हत्या कर देने की धमकी दी। पुलिस को दिए लिखित आवेदन में पूनम सिंह ने कहा कि अगर उसके साथ कुछ भी गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी पम्मी सिंह की होगी। पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगायी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पम्मी ने भी पूनम के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
इधर, पम्मी सिह, पति सतीश सिंह की ओर से भी पूनम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पम्मी के अनुसार एक अगस्त की शाम 6.30 बजे वह अपने बेटे कृष्णा के साथ दूध लेने जा रही थी। इसी बीच पूनम सिंह और उनकी बेटी मुस्कान गाली-ग्लौज करने लगी। विरोध करने पर प्लास्टिक पाइप से मारा। वापस जब घर आयी तो पीछे से पूनम सिंह दो अज्ञात के साथ घर पर आ धमकी और फिर गाली-ग्लौज किया। गले से सोने का चेन छीन लिया। यह भी बतायी कि पूनम का सतीश सिंह के साथ अवैध संबंध है। उन्होंने कहा कि उनके पति के साथ गलत संबंध के कारण ही पूनम सिंह ने उनके साथ मारपीट किया है। पम्मी सिंह ने थाना से कहा कि पूनम सिंह से पहले भी विवाद होता रहा है।