Move to Jagran APP

जैप के प्रदीप तापे व रांची की बिगन बनी फर्राटा चैंपियन

रांची : झारखंड राज्य पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग में जैप के प्रदीप तापे ने 100 म

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 10:49 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 10:49 AM (IST)
जैप के प्रदीप तापे व रांची की बिगन बनी फर्राटा चैंपियन
जैप के प्रदीप तापे व रांची की बिगन बनी फर्राटा चैंपियन

रांची : झारखंड राज्य पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग में जैप के प्रदीप तापे ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण जीता। जबकि रांची की बिगन सोय ने महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रदीप ने यह दौड़ 11.62 सेकेंड में पूरी की। पलामू के श्रवण शर्मा11.87 सेकेंड के साथ दूसरे व जैप के लखवीर सिंह 11.92 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में बिगन 13.17 सेकेंड के साथ पहले, जैप की संगीता होरो 14.00 सेकेंड के साथ दूसरे व जैप की ही निशा कुमारी 14.57 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में जैप के राजू पहले, मारवाडी उरांव दूसरे व कोमल केरकेंट्टा तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर महिला वर्ग में रांची की पूनम पन्ना पहले, जैप की सुषमा कुमारी दूसरे व पुष्पा कुमारी तीसरे स्थान पर रही।

loksabha election banner

वालीबॉल - होटवार के इंडोर स्टेडियम में खेले गए वालीबॉल मुकाबले में कोयलांचल ने पलामू को 25-15, 25-19 से, जैप ने हजारीबाग को 25-12, 25-06 से, सीआइडी ने कोल्हान को 25-19, 18-25, 15-08 से पराजित किया।

कबड्डी : कबड्डी में पलामू ने हजारीबाग को 44-20 से, संथाल ने कोयलांचल को 35-12से, रांची ने कोल्हान को 35-26 से जैप ने हजारीबाग को 33-03 से पलामू ने कोल्हान 11-04 से पराजित किया।

बास्केटबॉल-होटवार के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में खेले गए मैच में जैप ने पलामू को 49-10 से, सीआइडी-रेल-एसपी की संयुक्त टीम ने दुमका को 27-25 अंकों से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में कोल्हान ने रांची को 55-46 अंकों से हराया।

फुटबॉल-बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम होटवार में खेले गए मैच में जैप ने पलामू को 2-1 से हराया। अन्य मुकाबलों में कोल्हान ने सीआइडी को 1-0 से, दक्षिण छोटानागपुर ने दुमका को 1-0 से, कोयलांचल ने पलामू को 2-0 से दुमका ने कोल्हान को 3-0 से व दक्षिण छोटानागपुर ने ट्रैनिंग रेंज को 2-0 से पराजित किया।

हॉकी- हॉकी में दक्षिण छोटानागपुर ने कोल्हान को 2-0 से और जैप ने कोयलांचल को 2-0 से पराजित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.