Move to Jagran APP

18 स्वर्ण के साथ रांची बना ओवरऑल चैंपियन

राची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को सम्पन्न झारखंड राज्य सीनियर वुशु प्रतियोगिता खिताब अपने नाम कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 07:18 AM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 07:18 AM (IST)
18 स्वर्ण के साथ रांची बना ओवरऑल चैंपियन
18 स्वर्ण के साथ रांची बना ओवरऑल चैंपियन

जागरण संवाददाता, रांची : राची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को सम्पन्न झारखंड राज्य सीनियर वुशु प्रतियोगिता खिताब अपने नाम कर लिया। नामकुम स्थित आरके आनंद बाउल्स ग्रीन में रांची की टीम ने 18 स्वर्ण, 10 रजत व 19 कांस्य पदक जीते। जबकि चतरा की टीम छह स्वर्ण, तीन रजत व चार कांस्य के साथ दूसरे व दो स्वर्ण, तीन रजत व तीन कांस्य पदक के साथ रामगढ़ की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि वाइबीएन यूनिवर्सिटी के प्रबंधक रामजी यादव ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर भारतीय वुशु संघ के कोषाध्यक्ष, रांची जिला वुशु संघ के अध्यक्ष चंचल भट्टंाचार्य, आदि उपस्थित थे। बोकारो ने जमशेदपुर को हराया, बारिश के भेट चढ़ा रांची का मैच

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, रांची: झारखंड महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेट में मंगलवार को बोकारो ब्लूज्म ने जमशेदपुर जास्मिन को 78 रनों से पराजित किया। जबकि रांची रोजेज व दुमका डेयजीज का मैच बारिश के कारण रद करना पड़ा। बोकारो ब्लूज्म की इंद्राणी राय को वूमैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार पूर्व भारतीय खिलाड़ी चरणजीत कौर ने दी।

बोकारो बनाम जमशेदपुर : पहले खेलते हुए बोकारो की टीम ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 133 रन बनाए। इंद्राणी राय ने 50,अश्विनी कुमारी ने 34, इशा केशरी ने 17 व रितु कुमारी ने 15 रन बनाए। जमशेदपुर की ओर से रश्मि गुड़िया ने तीन व पल्लवीका ने दो विकेट लिए।जवाब में जमशेदपुर की टीम 20 ओवरों में पांच विकेट पर 55 रन ही बना सकी। संध्या कुमारी ने 34 रनों की नाबाद पारी खेली। बोकारो की ओर से पल्लवी, आरती, रागिनी व मीरा ने एक-एक विकेट लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.