Move to Jagran APP

Special Train: दिल्‍ली व नागपुर से रांची पहुंची स्‍पेशल ट्रेन, मनमाना किराया को लेकर यात्रियों में रोष

Shramik Special Train. रांची स्टेशन पर एक बार फिर से अव्यवस्था देखने को मिला। पूर्व की भांति इस बार भी कोई खास इंतजाम नहीं किया गया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 17 May 2020 11:31 AM (IST)Updated: Sun, 17 May 2020 11:39 AM (IST)
Special Train: दिल्‍ली व नागपुर से रांची पहुंची स्‍पेशल ट्रेन, मनमाना किराया को लेकर यात्रियों में रोष

रांची, जासं। दूसरे राज्यों से झारखंड में यात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। इसी दिशा में रांची स्टेशन पर दिल्ली से रांची आने वाली राजधानी एक्सप्रेस सुबह 10:00 बजे पहुंची। जबकि हटिया स्टेशन पर नागपुर से आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1100 यात्रियों को लेकर प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। हटिया स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों के लिए स्क्रीनिंग और फूड पैकेट सहित पानी की व्यवस्था की गई थी। साथ ही विभिन्न जिलों में जाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया था। लेकिन रांची स्टेशन पर एक बार फिर से अव्यवस्था देखने को मिली। पूर्व की भांति इस बार भी कोई खास इंतजाम नहीं किया गया था। भाड़ा भी यात्रियों से मनमाने ढंग से लिया जा रहा था। चारों तरफ अव्यवस्था का आलम था।

loksabha election banner

मनमाना किराया को लेकर यात्रियों में काफी रोष दिखा। जब यात्रियों को पता चला कि एसडीओ स्टेशन के अंदर हैं तो कुछ लोग उनसे बात करने के लिए गए लेकिन उन्हें रोक दिया गया। सुरक्षा में खड़े आरपीएफ एवं रांची पुलिस के जवानों ने उनकी एक नहीं सुनी। जब यात्री जाने को तैयार नहीं हुए तो बोला गया कि भागो नहीं तो डंडा पड़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.