Move to Jagran APP

रांची के बिरसा मुंडा जेल में विशेष अदालत, एक कैदी रिहा

Jharkhand. बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रविवार को विशेष जेल अदालत व विधिक जागरुकता का आयोजन किया गया। इस दौरान आठ मामलों पर सुनवाई हुई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 06:20 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 11:42 AM (IST)
रांची के बिरसा मुंडा जेल में विशेष अदालत, एक कैदी रिहा
रांची के बिरसा मुंडा जेल में विशेष अदालत, एक कैदी रिहा

रांची, जासं। रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रविवार को विशेष जेल अदालत व विधिक जागरुकता का आयोजन किया गया। इस दौरान आठ मामलों पर सुनवाई हुई। इसमें दो केस का निष्पादन किया गया और एक बंदी बाबुल कुमार को रिहा किया गया। बाबुल कुमार बेगूसराय के रहने वाला है। वह होटवार जेल में चोरी की सजा काट रहा था। विधिक जागरुकता शिविर में बंदियों के अधिकार पर निशुल्क विधिक सहायता और जेल में कार्य कर रहे पीएलबी के बारे में जानकारी दी गई।

loksabha election banner

इसके अलावा विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची में आवेदन अग्रसारित करने के संबंध में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के सचिव फहीम किरमानी, व्यवहार न्यायालय रांची के निबंधक अभिषेक प्रसाद, रेलवे कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक कुमार के अलावा पैनल अधिवक्ता उदय शंकर चौरसिया और इनायत हुसैन अंसारी आदि उपस्थित थे। इस विशेष जेल अदालत का आयोजन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने आयोजित की थी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.