Move to Jagran APP

दुष्कर्म जैसे मामलों पर लोगों को जागरूक करने के लिए मार्च से चलेगा विशेष अभियान

झारखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण ने आंकड़े जारी किए है। कहा मार्च से विभिन्न जिलों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 11:30 AM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2019 01:31 PM (IST)
दुष्कर्म जैसे मामलों पर लोगों को जागरूक करने के लिए मार्च से चलेगा विशेष अभियान
दुष्कर्म जैसे मामलों पर लोगों को जागरूक करने के लिए मार्च से चलेगा विशेष अभियान

रांची, जासं। झारखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर महिला हिंसा बढऩे, उत्पीडऩ व दुष्कर्म व अन्य मामलों के निष्पादन और लंबित की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि उक्त मामलों को लेकर दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ बैठक हुई है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिला हिंसा, उत्पीडऩ व दुष्कर्म को रोकने के लिए मार्च महीने से विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। कल्याणी शरण ने बताया कि मार्च से जिन-जिन जिलों में ज्यादा हिंसा बढ़ गई है, वहां नुक्कड नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

loksabha election banner

बैठक के दौरान अध्यक्ष कल्याणी शरण ने आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि इस साल राज्य में अब तक दुष्कर्म के 82 मामले आए हैं। वहीं तीन साल में कुल वादों की संख्या 6793 थी, जिसमें की 2042 का निपटारा हो गया। जबकि अब भी 4791 लंबित मामले लंबित है। जिसकी रिपोर्ट दिल्ली में हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की बैठक में सौंपी जा चुकी है।

अध्यक्ष ने बताया कि 8 मार्च 2020 से राज्य के सभी जिलों में नुक्कड़ नाटक के तहत जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद सुदूरवर्ती क्षेत्रों में खुली अदालत आपके द्वार की शुरुआत राज्य महिला आयोग कर सकेगी। इससे डायन बिसाही और दुष्कर्म जैसे मामलों पर भी लगाम लगाई जा सकेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.