संत जोसफ तमाड़ व राज्य संपोषित स्कूल ककरिया बने चैंपियन
रांची : खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन राची के संयुक्त तत्वा
रांची : खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन राची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राची जिला नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के अंडर-15 बालक वर्ग में संत जोसफ उच्च विद्यालय अमलेशा तमाड़ एवं अंडर-17 बालक में राज्य संपोषित उच्च विद्यालय ककरिया लापुंग की टीम चैंपियन रही। खिताबी जीत के साथ दोनों टीमें राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाइ कर गई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 13 से 17 सितंबर तक सिमडेगा में आयोजित की जाएगी। मोरहाबादी हॉकी स्टेडियम में प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कर्नल अंशु सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
---
रामचंद्र सांगा को सम्मानित किया गया
रांची: बिशप हॉर्टमन अकादमी , आरा गेट नामकुम के छात्र व जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स में स्वर्ण जीतने वाले रामचंद्र सागा को स्कूल में सम्मानित किया गया। स्कूल के प्राचार्य फादर टी किंडो उप प्राचार्य फादर अल्बर्ट ने रामचंद्र सांगा को बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया। स्कूल मैनेजमेंट की ओर से रामचंद्र को 5000 रुपये का प्रोत्साहन राशि दिया गया ।
------------
राची जिला स्कूली कबड्डी 15 से
रांची : खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन राची के संयुक्त तत्वावधान में 15 एवं 16 सितंबर को राची जिला स्तरीय अंडर-14,17 व 19 बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन मोरहाबादी मंदिर मैदान में किया जा रहा है। जिला खेल पदाधिकारी मनमोहन प्रसाद ने बताया कि विजेता टीम राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता संबंधी अधिक जानकारी के लिए विभागीय डे बोडिंग सेंटर के कबड्डी प्रशिक्षक हरीश कुमार ( 9470162073) एवं प्रदीप तिर्की (9905784169) से सम्पर्क किया जा सकता है।
------------------------
सुधा कल्याणी को दोहरा खिताब
रांची: एजी झारखंड में कार्यरत डी सुधा कल्याणी ने पूर्वी क्षेत्र इंटरनल ऑडिट एंड एकाउंट्स डिपार्टमेंट बैडमिंटन टूर्नामेंट में दोहरा खिताब जीता। सुधा ने महिला एकल के साथ साथ विनय कुमार सिंह के साथ मिश्रित युगल का खिताब भी जीता। गोरखपुर में आयोजित अखिल भारतीय टूर्नामेंट में एजी झारखंड के विनय कुमार सिंह व डी सुधा कल्याणी ने मिश्रित युगल का भी खिताब जीता। मंगलवार को एजी झारखंड कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में महालेखाकार चंद्रमौली सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मौके पर उप महालेखाकर (प्रशासक) श्रीजयप्रकाश, विनय गांगुली (कल्याण सहायक), राजन सिंह (कोच) उपस्थित थे।
-----------
उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण
रांची : झारखंड जीत कुने डो के तत्वावधान में मंगलवार को हरमू निगम पार्क स्थित ट्रेनिंग सेंटर में उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र एवं बेल्ट वितरण किया गया। प्रशिक्षुओं के बीच राजीव जायसवाल व राहुल सिंह ने प्रमाण पत्र वितरण किया। मौके पर झारखंड जीत कुने डो के महासचिव अब्दुल कादिर, सीनियर प्रशिक्षक विश्वजीत कर्मकार सहित संघ के सदस्य उपस्थित थे।
-----------
जोर्डन जाएंगे झारखंड के नदीम
रांची: झारखंड के नदीम कुरैशी का चयन अमान जोर्डन में आयोजित यूथ एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में किया गया है। चैंपियनशिप का आयोजन 14 से 24 सितंबर तक किया जाएगा। नदीम के चयन पर झारखंड हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष डा.प्रदीप कुमार बालमुचू ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह राज्य के लिए गौरव की बात है।