Move to Jagran APP

सोनिया गांधी ने कांग्रेस के 4 मंत्रियों को दिया घोषणापत्र पर अमल का निर्देश

28 फरवरी से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के साथ ही घोषणापत्र पर अमल करने का वादा कर कांग्रेस के चार मंत्री झारखंड वापस लौट आए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 08:23 AM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 08:23 AM (IST)
सोनिया गांधी ने कांग्रेस के 4 मंत्रियों को दिया घोषणापत्र पर अमल का निर्देश
सोनिया गांधी ने कांग्रेस के 4 मंत्रियों को दिया घोषणापत्र पर अमल का निर्देश

रांची, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश सरकार के सभी चार मंत्रियों को घोषणापत्र को अमल में लाने का निर्देश दिया है। प्राथमिकता के आधार पर किसानों से किए गए वादों, बेरोजगारी भत्ता आदि पर बजट सत्र से अमल करने की शुरुआत का वादा कर सभी मंत्री सोनिया गांधी से मिलकर लौट आए हैं। सभी बुधवार को रांची पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने बताया कि मंत्रियों ने दो महीनों में किए गए कार्यों की रिपोर्ट भी सौंप दी है।

loksabha election banner

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह भी उनके साथ थे। मंत्रियों ने कांग्रेस महामंत्री केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की और उन्हें अब तक के कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। ज्ञात हो कि शपथ ग्रहण के बाद सभी मंत्रियों ने एक साथ मुलाकात के लिए सोनिया गांधी से वक्त मांगा था जिसके बाद मंगलवार को उन्हें मिलने का समय दिया गया था।

मंगलवार की शाम हेमंत मंत्रिमंडल में शामिल कांग्रेस के चारों मंत्रियों ने प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। मंत्री बनने के बाद पहली बार नई दिल्ली पहुंचे नेताओं ने सोनिया गांधी को प्रदेश का हालचाल भी बताया। इस दौरान नेताओं ने अपने विभागों में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। सोनिया ने घोषणापत्र को अमल में लाने की हिदायत कांग्रेस नेताओं को दी और समय सीमा के निर्धारण पर बल दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह वित्त मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि बजट सत्र से ही घोषणापत्र पर अमल की शुरुआत दिखनी शुरू हो जाएगी।

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद चारों मंत्री प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के साथ केसी वेणुगोपाल से मिलने पहुंचे। बताया जाता है कि वहां मंत्रियों ने अब तक किए कार्यों और घोषणापत्र के अनुसार उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी दी। चारों मंत्री बुधवार को वापस रांची लौटेंगे। ज्ञात हो कि मंत्री बनने के बाद नेताओं ने एक साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए समय मांगा था जिसके बाद उन्हें मंगलवार का समय दिया गया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.