Move to Jagran APP

झारखंड में बर्फबारी से बढ़ी ठ‍िठुरन, श‍िमला जैसा द‍िखा नजारा, अभी कई द‍िनों तक मौसम रहेगा खराब

Jharkhand Weather Update झारखंड में प‍िछले कई द‍िनों से मौसम खराब है। कई जगह बर्फबारी हुई है। यही नहीं कई जगह वज्रपात की घटनाएं भी हुई हैं। आने वाले द‍िनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल आइए जानते हैं इस रपट में-

By M EkhlaqueEdited By: Published: Thu, 13 Jan 2022 07:16 AM (IST)Updated: Thu, 13 Jan 2022 07:16 AM (IST)
झारखंड में बर्फबारी से बढ़ी ठ‍िठुरन, श‍िमला जैसा द‍िखा नजारा, अभी कई द‍िनों तक मौसम रहेगा खराब
झारखंड की राजधानी रांची से सटे कांके में बर्फबारी का नजारा। जागरण

रांची, जागरण संवाददाता। झारखंड में इस समय मौसम बेहद खराब चल रहा है। बार‍िश और बर्फबारी के कारण यहां ठंंड काफी बढ़ गई है। कई द‍िनों से यहां धूप नहीं हो रही है। आसमान में बादलों का डेरा है। कभी कभार कहीं कहीं तेज बार‍िश भी हो जा रही है। तेज हवाएं भी चल रही हैं। बार‍िश और तेज हवाओं ने ठ‍िठुरन और बढ़ा दी है।

prime article banner

झारखंड में आज भी बार‍िश और वज्रपात की आशंका

उधर मौसम व‍िभाग ने कहा है क‍ि आज गुरुवार को द‍िनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। दो या अधिक बार बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 14 जनवरी यानी शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई ह‍िस्‍सों में दो या अधिक बार बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ठंड के कारण लोग घरों से न‍िकलने से कर रहे परहेज

मालूम हो क‍ि ठंड इस कदर बढ़ गई है क‍ि लोग घरों से न‍िकलने में परहेज कर रहे हैं। बुधवर को मौसम इतना खराब था क‍ि कई इलाकों में जमकर बार‍िश हुई। इस दौरान बर्फबारी भी हुई। मौसम व‍िभाग ने पहले ही चेतावनी दे रखी थी क‍ि ओलावृष्‍ट‍ि की संभावना है। वज्रपात भी हो सकता है। यही हुआ भी कई इलाकों में वज्रपात से लोग जख्‍मी हो गए।

रांची से सटे कांके इलाके में हुई बर्फबारी

मौसम का आलम यह रहा क‍ि राजधानी रांची से सटे कांके में जमकर ओलावृष्‍ट‍ि हुई। आसमान से बेतहाशा ग‍िर रहे ओला यानी बर्फ को लोग एकत्र करते भी देखे गए। खेतों में लगे धान और खल‍िहानों में रखे धान को इस ओला से काफी नुकसान हुआ है। खेतों में सब्‍जी भी प्रभाव‍ित हुई है।

मौसम व‍िभाग ने जारी कर रखा है योलो अलर्ट

मालूम हो क‍ि मौसम व‍िभाग ने झारखंड के कई ज‍िलों में येलो अलर्ट जारी कर रखा है। मौसम व‍िभाग ने अपने पूर्वानुमान में कह रखा है क‍ि आने वाले कई द‍िनों तक झारखंड के कई ह‍िस्‍सों में झमाझम बार‍िश होने की संभावना है। यही नहीं ओलावृष्‍ट‍ि की संभावना है। साथ ही बादल छाए रह सकते हैं। वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.