Move to Jagran APP

Jharkhand: राजधानी रांची में छह साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, बोरी में डालकर लाश को लगाया ठिकाने

हाथरस की बेटी की क्रूरतापूर्ण हत्या का मामला अभी ठंडा हुआ नहीं कि रांची में इसी तरह की घटना को दोहराया गया है। रातू इलाके में एक छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया इसके बाद कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद मासूम...

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 08:57 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 09:08 AM (IST)
Jharkhand: राजधानी रांची में छह साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, बोरी में डालकर लाश को लगाया ठिकाने
राजधानी रांची में छह साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या। जागरण

रांची/रातू (जासं) । हाथरस की बेटी की क्रूरतापूर्ण हत्या का मामला अभी ठंडा हुआ नहीं कि रांची में इसी तरह की घटना को दोहराया गया है। रातू इलाके में एक छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया, इसके बाद कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई।  हत्या के बाद मासूम बच्ची के शव को नग्न अवस्था में एक बोरी में डालकर ठिकाने लगा दिया गया। रात के अंधेरे में परिजन जब बच्ची को ढूंढने लगे तब घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक खेत में बच्ची की खून से लथपथ हाल में बोरे में बंद लाश बरामद की गई।

loksabha election banner

इस घटना को अंजाम देने वाला दरिंदा बच्ची का फूफा ही निकला। दुष्कर्म का आरोप बच्ची के परिजनों ने ही लगाया है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने धुनाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर रातू थाने की पुलिस पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश है। सभी आरोपित को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे। इस बीच पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलवाया। एफएसएल ने ही लाश को बोरी से निकाला और फिंगर प्रिंट सहित अन्य कई सैंपल इकट्ठा किये।

जानकारी के अनुसार 28 वर्ष के आरोपित ने अपनी ही छह साल की भतीजी से दुष्कर्म के बाद उसी हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छुपाने के नियत से शव को एक बोरा में डाल कर घर से महज 50 मीटर की दुरी पर मडुवा के खेत में फेंक दिया। देर शाम तक बच्ची के वापस घर नही लौटने पर परिजनो ने उसे ढुंढना शुरू किया।इसके बाद भी बच्ची का पता नही चला। घर वालों को लगा गांव में आयोजित शादी में चली गई होगी। ।देर शाम तक नही लौटने पर चाचा ने ढुंढना शुरू किया। बच्ची के संबंध में घर से निकलने की जानकारी लेने पर पता चला कि बच्ची दिन के 11 बजे आरोपित फुफा के दो बच्चों के साथ निकली थी।

आरोपित के घर बिखरा खून देखकर खुला हत्या का राज

आरोपित फूफा गुरूवार दिन में अपने घर में ही था। उसके दोनों बच्चे दिन के करीब 11 बजे पीड़ित बच्ची के घर गए और उसे अपने साथ लेकर खेलने के लिए साथ ले आए। उस समय बच्ची के चाचा अपने घर में ही था। उसने बच्चों को साथ जाते देखा था। थोड़ी देर बाद आरोपित के दोनो बच्चे अकेले खेलते नजर आने पर उसने बच्चो से बच्ची के संबंध में पूछा। इसपर बच्चों ने पीड़ित बच्ची के बारे में घर में रहने की बात बताई। इसपर चाचा ने बच्चो को उसे लाने के लिए बोला तो बच्चे फिर अपने घर चले गए। घर में आरोपित ने बच्चो को मकई लावा देकर वापस खेलने के लिए भेज दिया और बोला कि पीड़ित बच्ची चली गई।

इस बीच चाचा घास काटने खेत की ओर चला गया। सुबह 11 बजे से निकली बच्ची जब शाम पांच बजे तक वापस नही आई तो घर वाले खोजने निकले। आरोपित के घर में जब चाचा  पहुंचे तो देखा कि आरोपित घर में सोया हुआ था। आरोपित के घर में खुन दिखा। साथ ही नेसार के कपड़ों में भी खुन लगा था। इससे पीड़िता के चाचा को शक हुआ, तभी आरोपित को निकालकर गांव के बीच में ले गए।गांव वालो द्वारा सख्ती से पूछताछ करने और पिटाई करने  आरोपित ने पूरी बात बताई।

दादा के टॉर्च की रोशनी से मिली लाश

इधर, बच्ची के दादा खोजने के लिए निकले हुए थे। टार्च लेकर खोजने के दौरान दादा ने घर से महज 50 मीटर की दुरी पर झाडी में एक बोरा देखा। खोलकर देखने पर पाया कि उसमें गायब हुई बच्ची का नग्न शव था। इसके बाद गांव वालो ने आरोपित के जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपित को गांव के अखरा में बांध कर रख दिया। ग्रामीणो ने घटना की सुचना रातू थाना को दी। घटना की सुचना मिलते ही रातू थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे। वहां पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

ग्रामीण हुए गोलबंद, जुटी भीड़

गांव में छोटी से मासूम बच्ची के साथ हुई घटना को लेकर ग्रामीणो में काफी आक्रोश था सभी गोलबंद हो गए थे। ग्रामीण आरोपित को मारने का प्रयास कर रहे थे। घटना की सुचना पाकर समाजसेवी बीरेन्द्र भगत, प्रमुख सुरेश मुंडा, उपप्रमुख महमुद अंसारी ने पुलिस के सहयोग से मामले को शांत कराया।

घटना को अंजाम देने वाला आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। - नौशाद आलम, ग्रामीण एसपी रांची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.