Move to Jagran APP

फर्जी दस्तावेज के सहारे किए गए छह निबंधन रद, क्रेता-विक्रेता, गवाह और पहचान कर्ता सहित 36 पर होगा केस

फर्जी दस्तावेज व फर्जी वंशावली लगा कर जमीन का निबंधन कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Nov 2021 08:25 AM (IST)Updated: Wed, 24 Nov 2021 08:25 AM (IST)
फर्जी दस्तावेज के सहारे किए गए छह निबंधन रद, क्रेता-विक्रेता, गवाह और पहचान कर्ता सहित 36 पर होगा केस

जागरण संवाददाता, रांची : फर्जी दस्तावेज व फर्जी वंशावली लगा कर जमीन का निबंधन कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। उपायुक्त सह जिला निबंधक ने इन मामलों में सुनवाई करने के बाद फर्जी दस्तावेज के सहारे हुए छह निबंधन रद कर दिए हैं। उपायुक्त के निर्देश पर जिला अवर निबंधक ने मंगलवार को फर्जीवाड़ा कर दूसरों की जमीन को अपने नाम लिखवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कोतवाली थाना प्रभारी को पत्र लिख दिया है। इन मामलों में क्रेता व विक्रेता के साथ ही गवाह व पहचान कर्ता भी फंस सकते हैं। कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। बुधवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है। क्रेता-विक्रेता, गवाह और पहचान कर्ता मिलाकर 36 लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक उपायुक्त सह जिला निबंधक रांची के न्यायालय से छह केस पारित हुए हैं। इन सभी छह निबंधनों को रद कर दिया गया है। राजधानी में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई हुई है। इनमें फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जानी है।

जिला अवर निबंधक रांची घासीराम पिगुआ ने इस संबंध में बताया कि जितने लोगों पर कार्रवाई की जानी है, उसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दे दी गई हैं। सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का अनुरोध दिया गया है। साथ ही उनके निबंधन को रद करने की कार्रवाई की गई है। इधर, कोतवाली थाना की ओर से बताया कि जालसाजी से जमीन की निबंधन कराने वाले लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए निबंधन कार्यालय रांची से आवेदन प्राप्त हुआ है। केस अभी रजिस्टर्ड नहीं किया गया है। इसलिए उसमें शामिल लोगों की सही-सही संख्या बता पाना मुश्किल होगा।

------

फर्जी दस्तावेज पेश कर कराया था जमीन का निबंधन

रद किए गए निबंधन

-एक मामले में हटिया के तुपुदाना बस्ती के रहने वाले मदन नाथ शाहदेव ने अपरडहू के लखन सिंह को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन बेची है। विक्रम सिंह इसके पहचान करता हैं। यह निबंधन रद कर दिया गया है। यह निबंधन 13 अप्रैल 2005 को हुआ था।

-सुखदेव नगर के हरमू रोड की माया देवी ने जमीन बेची है। इसमें पहचान करता जालान हाउस के जगरनाथ श्रीवास्तव हैं।

-एक मामले में फर्जी व्यक्ति ने विक्रेता बन कर जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के धुर्वा सेक्टर 2 के रहने वाले रमेश चंद्र वर्मा को जमीन बेच दी। इस मामले में पहचान करता इंदर सिंह और गवाह राम रतन सिंह हैं। दोनों नामकुम के रहने वाले हैं। यह निबंधन भी रद कर दिया गया है। यह निबंधन 6 फरवरी 2012 को हुआ था।

-इसी तरह 11 जुलाई 2019 को एक निबंधन हुआ था। जिसमें विक्रेता बिहार के नालंदा की संपति देवी और क्रेता गया की श्यामपति देवी हैं। यह निबंधन 11 जुलाई 2019 को हुआ था। इसमें पहचान करता जगरनाथ श्रीवास्तव हैं। जालान हाउस के रहने वाले हैं।

- दूसरे मामले में 16 अप्रैल 2010 को निबंधन हुआ था। यह निबंधन रातू के विगल महतो ने कराया था। वह विक्रेता हैं और खरीदार बुढ़मू सिद्रोल के प्रकाश साहू हैं। इसमें चमरा उरांव पहचान करता हैं। यह निबंधन भी रद कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.