Move to Jagran APP

वज्रपात से झारखंड के चार ज‍िलों में छह लोगों की हो गई मौत और दो गंभीर रूप से घायल

झारखंड के रामगढ़ में तीन सरायकेला खरसावां पश्चिम सिंहभूम व रांची में क्रमश एक-एक लोगों की जान चली गई है। वहीं गुमला जिले में पेड़ के नीचे खड़े दस गोवंशीय पशुओं और रांची ज‍िले में दो बकरियों की भी मौत हो गई है।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 11:49 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 11:49 PM (IST)
वज्रपात से झारखंड के चार ज‍िलों में छह लोगों की हो गई मौत और दो गंभीर रूप से घायल
वज्रपात से सोमवार को झारखंड में छह लोगों की मौत हो गई।

जागरण टीम, रांची : झारखंड में सोमवार को ठनका से छह लोगों की जान चली गई। 12 मवेशियों की भी मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हो गए। यह घटनाएं रामगढ़, सरायकेला खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, रांची और गुमला जिले में हुई हैं।

loksabha election banner

रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत लईयो दक्षिणी पंचायत के गोसी बस्ती के पास सोमवार शाम ठनका की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप घायल हो गए। दोनों का इलाज कुजू के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। गौतम कुमार, अभिषेक महतो, आलोक कुमार महतो व छोटू कुमार बकरी चरा रहे थे। इसी शाम पांच बजे अचानक बारिश होने लगी। बचने के लिए सभी एक पेड़ के नीचे चले गए। वहां पहले से ही एक युवक मौजूद था। इसी बीच पेड़ पर ठनका गिरा। गौतम, आलोक और अभिषेक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पांचों को उठाकर तत्काल टाटा स्टील वेस्ट बोकारो मुख्य अस्पताल पहुंचाया। वहां गौतम, अभिषेक व आलोक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल छोटू कुमार व सूरज को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। स्वजन ने दोनोंं को इलाज के लिए कुजू नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। गौतम की उम्र बीस वर्ष थी। अन्य की उम्र 16-17 वर्ष के बीच थी।

उधर, सरायकेला खरसावां के राजनगर थाना क्षेत्र के हामंदा गांव में दोपहर करीब दो बजे तेज आंधी-पानी और ठनका गिरने से 12 वर्षीय किशोर विष्णु सरदार की मौत हो गई। वह बारिश से बचाने के लिए गोबर का गोइठा सहेज रहा था। इस बीच मां उसे भोजन करने के लिए बुला रही थी। वह घर में जाता इससे पहले ही ठनका की चपेट में आ गया।

उधर, गुमला जिले के सुरसांग थाना क्षेत्र के तुलमुंगा गांव में सोमवार की शाम पांच बजे झमाझम बारिश के बीच ठनका गिरने से 10 गोवंशीय पशुओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सभी पशु पेड़ के नीचे खड़े थे। इनमें राम ङ्क्षसह के तीन, रतिया ग्वाला के तीन, प्रभु स‍िंंह के दो, सुखन ग्वाला व अंगनू ग्वाला के क्रमश: एक-एक पशु शामिल हैं।

उधर, पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर की पदमपुर पंचायत के कोटूवा गांव में बिजली पोल पर चढ़कर फ्यूज बनाने के दौरान ही ठनका की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक बंदगांव प्रखंड के लंडूपोदा गांव का 25 वर्षीय राजेश प्रधान था। साथ में कोटूवा गांव का छवि प्रधान भी था, लेकिन वह नीचे था। छवि प्रधान एवं स्थानीय ग्रामीणों ने राजेश प्रधान को अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

उधर, रांची जिले के इटकी प्रखंड क्षेत्र की चिनारो पुरियो पंचायत के लावागांई गांव में ठनका से 45 वर्षीय ग्राम प्रधान सुधीर कच्छप की मौत हो गई। उनकी दो बकरियां भी मर गईं। वह पत्नी के साथ खेत में खीरा तोडऩे गए थे। बारिश होने पर बकरियों के साथ पेड़ के नीचे थे। पत्नी कुछ दूर थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.