Move to Jagran APP

Simdega Corona News: सिमडेगा में आज फिर मिले 04 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

झारखंड में शनिवार को 72 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। सबसे अधिक 43 मामले जमशेदपुर से सामने आए हैं। हजारीबाग और सिमडेगा में 4-4 केस की पुष्टि हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 07:59 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 04:08 AM (IST)
Simdega Corona News: सिमडेगा में आज फिर मिले 04 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Simdega Corona News: सिमडेगा में आज फिर मिले 04 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में शनिवार को 40 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। सबसे अधिक 27 मामले जमशेदपुर से सामने आए हैं। हजारीबाग और सिमडेगा में 4-4 केस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 563 पर पहुंच गया है।

loksabha election banner

महाराष्ट्र, हरियाणा व अहमदाबाद से आए 5 प्रवासी निकले कोरोना पॉजिटिव

सिमडेगा जिले में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के सर्वाधिक 5 मरीज सामने आए हैं।ये सभी मरीज प्रवासी हैं, जिनमें एक महिला शामिल हैं। नए मरीजों में 3 क्वारंटाइन सेंटर महिला कॉलेज भवन सिमडेगा, एक उर्सुलाइन स्कूल तथा एक अन्य मरीज ठेठईटांगर स्थित क्वारंटाइन सेंटर में आइसोलेट था। अब रिपोर्ट आने के बाद सभी मरीजों को बीरू अस्पताल में भेजने की कवायद में जिला प्रशासन जुट गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नए मरीजों में एक महिला बोलबा मालसाड़ा की रहने वाली है। जो महाराष्ट्र से आई थी।

वहीं केरसई किंकेल के दो मरीज हरियाणा से आए थे। वहीं एक मरीज जलडेगा टिनगिना का है,जो पुणे से आया था। जबकि एक अन्य मरीज अहमदाबाद से 27 अप्रैल को सिमडेगा आया था। उसे ठेठईटांगर स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। इधर आज शनिवार को अहमदाबाद से रिपोर्ट आई की उक्त व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव निकला है। इस प्रकार शनिवार को एक ही दिन में अब तक सर्वाधिक 5 कारोना के नए मामले सामने आए। इसके पहले 14 अप्रैल को 1,19 अप्रैल को 1, 19 मई को 1, 23 मई को 4, 25 मई को 3 तथा 30 मई को 5 केस मिले।अब तक सिमडेगा में 15 केस मिले हैं। जिसमें से 2 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

इसके अतिरिक्त सिमडेगा में पदस्थापित सिपाही गुमला व उसके बाद रांची जाने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।इसके बाद पाकरटांड़ थाना को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है। इधर कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या में लगातार इजाफा होने से लोगों की चिंता बढ़ रही है। सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि अब सभी मरीजों को आइसोलेट करते हुए बीरू स्थित अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

झारखंड में शनिवार को मिले 40 कोरोना मरीज

  1. जमशेदपुर : 27
  2. हजारीबाग : 04
  3. सिमडेगा : 04
  4. खूंटी : 02
  5. पलामू : 01
  6. गढ़वा : 02
  7. गुमला : 01

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.