Move to Jagran APP

परछाई से प्रेरणा ले इंडिया को टैलेंट दिखा रही रांची की श्रुति

रांची के सेंट जेवियर्स स्‍कूल की छात्रा श्रुति सेनापति अभी कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम इंडिया गॉट टैलेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 05:55 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 11:28 AM (IST)
परछाई से प्रेरणा ले इंडिया को टैलेंट दिखा रही रांची की श्रुति
परछाई से प्रेरणा ले इंडिया को टैलेंट दिखा रही रांची की श्रुति

रांची, विवेक आर्यन। परछाई से प्रेरणा लेना आम बात है, हममें से कई लोग परछाई को देख कर डांस करते हैं। खास बात है उस प्रेरणा को सार्थक बनाना। और यह कर दिखाया है रांची की बेटी और संत जेवियर्स की छात्रा श्रुति सेनापति ने। श्रुति कलर्स टीवी पर आने वाले प्रसिद्ध शो इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 8 का हिस्सा बन चुकी हैं। उनका एक डुएट डांस 11 नवंबर को टेलीकास्ट हुआ है और दूसरे राउंड के लिए इनका सेलेक्शन हो चुका है।

loksabha election banner

श्रुति फिलहाल दीदी की शादी के लिए रांची में ही हैं, वे अगले राउंड की शूटिंग के लिए जल्द ही मुंबई रवाना होगी। बातचीत के दौरान श्रुति ने बताया कि उन्हें बचपन से ही डांस का शौक था, पर वे कभी डांस क्लास पर निर्भर नहीं रही। वह इस मुकाम के पीछे खुद की मेहनत को मानती हैं।

परछाई को देख कर डांस करने का शौक ने आज उन्हें बड़ा मंच प्रदान किया है, अब पूरा देश उनकी प्रतिभा को देखेगा। श्रुति के पिता रांची में ही ग्रॉसरी शॉप चलाते हैं। इनकी पढ़ाई संत अन्ना स्कूल से हुई और वर्तमान में ये संत जेवियर्स कॉलेज के बीकॉम विभाग में द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

टीवी पर आने का एहसास हर असफलता भुला देता है : बाकी कलाकारों की ही तरह श्रुति भी पहली बार में सफल नहीं हुई। दर्जनों बार हारने और रिजेक्ट होने के बाद वे हताश तो हुईं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। वे कहतीं है कि कड़ी मेहनत से मिली सफलता पूर्व में मिली असफलताओं के दर्द को मिटा देती है। वे चंडीगढ़ की टीम के साथ परफॉर्म कर रही है और रांची से इकलौती हैं। वे डांस में करियर बनाना चाहती हैं और इस ओर अपनी तैयारियों के साथ आगे बढ़ रही है।

अपनी मेहनत ही आगे बढऩे का एक मात्र जरिया : श्रुति ने बताया कि छोटे शहर में प्लेटफॉर्म की कमी है, आपको अपनी प्रतिभा का अंदाजा नहीं मिल पाता। ऐसे में आपकी अपनी मेहनत ही आपका सबसे अहम साथी है। उन्होने बताया दूसरे राज्य के लोगों को देख कर तैयारियां करनी होती है। आपको स्वयं का जज बनना होता है और खुद को फीडबैक देना होता है। श्रुति ने रांची से उभरते कलाकारों को मेहनत का दामन थामने की सलाह देती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.