Move to Jagran APP

श्री गुरुनानक सत्संग सभा गुरुद्वारा साहिब रांची में निशान साहिब की सेवा, प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सजेगा विशेष दीवान

इस बार प्रभातफेरी नहीं निकाली गई है। साध संगत ने इस कमी को पूरा करते हुए पूरे उत्साह एवं श्रद्धाभाव से तथा मास्क लगाकर एवं शारीरिक बोरी का पालन करते हुए गुरुद्वारा के पार्किंग स्थल में सुबह 7.00 बजे से 8.45 बजे तक सामूहिक शबद गायन किया।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 02:38 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 02:38 PM (IST)
श्री गुरुनानक सत्संग सभा गुरुद्वारा साहिब रांची में निशान साहिब की सेवा, प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सजेगा विशेष दीवान
पूरे उत्‍साह के साथ रव‍िवार को निशान साह‍िब की सेवा की गई।

जागरण संवाददाता, रांची : कृष्णा नगर कॉलोनी, गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा संचालित गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब जी की सेवा की गई। सर्वप्रथम जत्था के सेवादार आशु मिढ़ा ने अरदास कर वाहे गुरु से चोला सेवा की आज्ञा मांगी। इसके बाद  जत्था के सदस्यों द्वारा जपुजी साहिब जी के पाठ उच्चारण के बीच जत्था के हरविंदर मिढ़ा (हन्नी) ने निशान साहिब जी को नया चोला पहनाया। सभी सेवादारों ने एक स्वर में 'झूलते निशान रहे सदा महाराज के' जयकारा बुलंद किया। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए निशान साहिब जी की सेवा में सिर्फ सात सेवादार आशु मिढ़ा, रमेश तेहरी, नवीनमिढ़ा, कमल मुंजाल, जीत सिंह, रिक्की मिढ़ा एवं सूरज झंडईही शामिल हुए। निशान सेवा सम्पूर्ण होने पर सभा के मुख्य सेवादार मनीष मिढ़ा ने अरदास कर वाहेगुरु का शुक्रिया अदा किया। समाप्ति पर सत्संग सभा द्वारा संगत के लिए चाय एवं मिष्टान प्रसाद की व्यवस्था की गई।

loksabha election banner

इस बार प्रभातफेरी नहीं निकाली गई है। साध संगत ने इस कमी को पूरा करते हुए पूरे उत्साह एवं श्रद्धाभाव से तथा मास्क लगाकर एवं शारीरिक बोरी का पालन करते हुए गुरुद्वारा के पार्किंग स्थल में सुबह 7.00 बजे से 8.45 बजे तक सामूहिक शबद गायन किया। स्त्री सत्संग सभा की गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, नीता मिढ़ा, इंदु पपनेजा, बंसी मल्होत्रा, बिमला मिढ़ा, मंजीत कौर ने " सबना का माँ प्यो आप है माँ प्यो आप है..." तथा " जिथे बाबा पैर धरे पूजा आसन थापन सोहा..." एवं " प्रगट भई सगले जग अंतर गुर नानक की वडिआई..." शबद गायन कर वातावरण को नानकमय कर दिया।

सुबह 7.45 बजे से 8.45 बजे तक रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी एवं साथियों ने " कर किरपा तेरे गुण गांवां .." एवं " सतगुर नानक परगटया मिट्टी धुंध जग चानन होआ..." तथा " एक नूर ते सब जग उपजया कौन भले कौ मंदे..." जैसे अनेक शबद गायन कर संगत को वाहेगुरु से जोड़ा तत्पश्चात गुरूद्वसर सत्संग सभा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह जी ने कठवाचन कर संगत को गुर इतिहास से जोड़ा। पिछले वर्ष प्रकाश पर्व से संगत द्वारा पढ़े जा रहे श्री सहज पाठों की आज सामूहिक समाप्ति सुबह 9.30 बजे गुरुद्वारा साहिब में हुई। अनंद साहिब जी के पाठ,अरदास,हुक्मनामा एवं प्रसाद वितरण के साथ सुबह 10 बजे दीवान की समाप्ति हुई।

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह बेदी ने जानकारी दी कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 551 वा प्रकाश पर्व 30 नवंबर, सोमवार को मनाया जाएगा।इस उपलक्ष्य में सुबह 8:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक तथा रात 9:00 बजे से 12:30 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा। जिसमें गुरुद्वारा के हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी शबद कीर्तन से साध संगत को निहाल करेंगे तथा हेड ग्रंथी ज्ञानी जेवेन्दर सिंह जी द्वारा कथावाचन होगा।

सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गत 28 नवंबर की रात 11.30 बजे से श्री अखंड पाठ की शुरूआत हुई।जिसका भोग प्रकाश पर्व के दिन 30 नवंबर को रात 12:00 बजे होगा। साथ ही बताया कि आज दीवान समाप्ति के बाद से ही गुरुद्वारा जी साहिब की साफ सफाई में संगत पूरे श्रद्धाभाव से जुटी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.