गंगा उत्सव के अवसर पर आज होगा रुक्का डैम में श्रमदान एवं पौधारोपण
रांची के रुक्का डैम ओरमांझी में सोमवार से तीन दिवसीय गंगा उत्सव कार्यक्रम होंगे।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 08:44 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 08:44 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रांची : रांची के रुक्का डैम ओरमांझी में सोमवार से तीन दिवसीय गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी चार नवंबर तक चलेगा। इसमें जिला प्रशासन रांची के पदाधिकारियों, प्रखंड के पदाधिकारी, कर्मी द्वारा श्रमदान तथा पौधारोपण किया जाएगा। इस अवसर नगर विकास के वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। उपायुक्त रांची छवि रंजन के नेतृत्व में सोमवार को सुबह आठ बजे से 10 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें