Move to Jagran APP

Shibu Soren: झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन बेहतर इलाज को गए मेदांता अस्‍पताल गुरुग्राम, बोकारो से राजधानी एक्सप्रेस से हुए रवाना

Shibu Soren Coronavirus Treatment बोकारो स्‍टील सिटी रेलवे स्‍टेशन से शिबू सोरेन को राजधानी एक्‍सप्रेस से गुरुग्राम ले जाया जाएगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 25 Aug 2020 08:13 AM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2020 08:49 PM (IST)
Shibu Soren: झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन बेहतर इलाज को गए मेदांता अस्‍पताल गुरुग्राम, बोकारो से राजधानी एक्सप्रेस से हुए रवाना
Shibu Soren: झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन बेहतर इलाज को गए मेदांता अस्‍पताल गुरुग्राम, बोकारो से राजधानी एक्सप्रेस से हुए रवाना

रांची, जेएनएन। पूर्व मुख्‍यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के मेदांता अस्‍पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल भेज दिया गया है। बोकारो से वे राजधानी एक्सप्रेस से गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल के लिए रवाना हुए। इससे पहले उन्हें रांची मेदांता से एंबुलेंस के जरिए बोकारो ले जाया गया। रात लगभग 7.45 बजे उनकी ट्रेन रवाना हुई। उनके साथ उनके दो अनुसेवक एक-एक चिकित्सा कर्मी और 11 सुरक्षाकर्मियों का दल भी है। इस दौरान रांची से बोकारो स्टेशन तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद उनके साथ रहें। इससे पहले शिबू सोरेन नेे बोकारो स्टेशन पर वेज जूस लिया।

loksabha election banner

गौरतलब है कि उन्हें गुरूग्राम मेदांता शिफ्ट करने को लेकर रांची से लेकर बोकारो तक सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद थी। रांची से बोकारो तक जिला प्रशासन का बैकअप भी उनके साथ गया है। अपने पिता को राजधानी एक्‍सप्रेस से भेजने के बाद मुख्‍यमंत्री वापस रांची के लिए रवाना हो गए।

इधर, बोकारो में जिला स्तर पर उपायुक्त व एसपी ने बोकारो रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर लिया है। स्टेशन पर शारीरिक दूरी के साथ सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया जा रहा है। भुवनेश्वर से दिल्ली जाने वाली विशेष ट्रेन से वे शाम सात बजे रवाना होंगे। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव हाेने के बाद उन्‍हें रांची के मेदांता अस्‍पताल में कल भर्ती कराया गया था। यहां उनका प्‍लाज्‍मा थेरेपी से इलाज किए जाने की तैयारी थी।

इसके लिए बीती रात ढाई बजे रांची जिला पुलिस के जवान लालू कुमार यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन के लिए प्लाज्मा डोनेट किया। शिबू सोरेन को अस्पताल में भर्ती करने के बाद से लगातार उनके लिए जिला प्रशासन के द्वारा प्लाज्मा डोनर ढूंढे जा रहे थे। शिबू सोरेन का ब्‍लड बी पॉजिटिव ग्रुप है। अब लालू कुमार यादव का प्लाज्मा उन्हें चढ़ेगा।

बता दें मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कल मंगलवार को उन्‍हें स्थिति गंभीर होने पर मेंदाता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनके इलाज के लिए प्‍लाज्‍मा ढूंढा जा रहा था। शिबू सोरेन के साथ उनकी पत्‍नी रूपी सोरेन भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उनका भी इलाज चल रहा है। वे फिलहाल अपने घर पर ही स्‍वास्‍थ्‍य लाभ ले रही हैं।

शिबू सोरेन के आगमन को लेकर बोकारो रेलवे स्टेशन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान झामुमो नेता और जिला प्रशासन के लोग वहां मुस्तैैैद दिखे। 

मंगलवार देर शाम करीब 6.05 बजे शिबू सोरने बोकारो स्टेशन पहुंचे।

सीएम ने कहा आप सभी की दुआओं से जल्द कोरोना को देंगे मात

मुख्यमंत्री ने कहा गुरुजी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं क्योंकि पहले से उनका रूटीन चेकअप बैकलॉग रह गया था। इसे देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है आप सभी की दुआओं से जल्द ही वह करोना  को मात दे देंगे l सभी से अपील है कि कोरोना के इस समय में प्रशासन की बातों को माने और अनावश्यक घरों से बाहर ना निकले सरकार कोरोना से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.