Shibu Soren: स्वस्थ होकर रांची लौटे शिबू सोरेन, CM हेमंत सोरेन एयरपोर्ट से खुद गाड़ी ड्राइव कर लाए घर
Shibu Soren Coronavirus News बता दें कि शिबू सोरेन काे काेरोना वायरस हो गया था। उसके बाद उन्हें रांची से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था।
रांची, जेएनएन। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन स्वस्थ होकर आज दिल्ली से रांची पहुंचे। झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके पुत्र हेमंत सोरेन उन्हें लेने रांची एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने खुद गाड़ी ड्राइव कर एयरपोर्ट से अपने आवास आए। आज दोपहर शिबू सोरेन विमान से रांची एयरपोर्ट पहुुंचे।
बता दें कि शिबू सोरेन काे काेरोना वायरस हो गया था। उसके बाद उन्हें रांची से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। वे लगभग एक सप्ताह पूर्व ही स्वस्थ हो गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य लाभ के लिए वे वहीं रुक गए। आज वे रांची पहुंचे।
सीएम हेमंत सोरेन के माता-पिता दोनों को कोरोना वायरस हो गया था। एक-दो दिनों तक दोनों घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। लेकिन तबीयत बिगड़ने पर शिबू सोरेन को रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया। उसके बाद उन्हें एंबुलेंस से रांची से बोकारो और फिर बोकारो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली ले जाया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद अपने पिता को रांची से बोकारो पहुंचाया था।