लालू से मिलीं शेरघाटी विधायक मंजू अग्रवाल व छपरा के पूर्व विधायक, कहा- राजद सुप्रीमो का स्वास्थ्य ठीक नहीं
Lalu Prasad Yadav News चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने शनिवार को बिहार के शेरघाटी की विधायक मंजू अग्रवाल पहुंचीं। उनके साथ छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने भी लालू से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा।
रांची, जासं। Lalu Yadav News चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने शनिवार को बिहार के शेरघाटी की विधायक मंजू अग्रवाल पहुंचीं। उनके साथ छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने भी लालू से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा। रांची के रिम्स में अपनी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए भर्ती लालू प्रसाद से मिलने के लिए राजद नेताओं का क्रम आज भी जारी रहा। इससे पहले लालू के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने पिता से मिलकर उनकी सेहत की जानकारी ली थी।
शेरघाटी (बिहार) से राजद की विधायक मंजू अग्रवाल ने शनिवार को रिम्स में इलाजरत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की। लालू से मिलने के बाद उन्होंने दावा किया कि बिहार में राजद को व्यापक जनाधार मिला है। तेजस्वी यादव सबसे बड़े नेता के तौर पर सामने आए हैं। बिहार में सरकार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में संभावनाएं कभी खत्म नहीं होतीं। उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत अच्छी नहीं है। उन्होंने कामना की कि उनकी तबीयत जल्द ठीक हो और बेल मिले, ताकि वे जनता के बीच आएं। इस कामना के साथ उन्होंने रजरप्पा मंदिर में प्रसाद भी चढ़ाया।
इसी दिन छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने भी लालू से मुलाकात की। उन्होंने भी बताया कि लालू की हालत अच्छी नहीं है। उनके स्वास्थ्य में काफी गिरावट आई है। बताते चलें कि जेल मैनुअल के मुताबिक प्रत्येक शनिवार को लालू प्रसाद से रिम्स में तीन लोग मुलाकात कर सकते हैं। इसी क्रम में विधायक मंजू अग्रवाल और पूर्व विधायक रणधीर सिंह पहुंचे थे।
इस क्रम में आज शनिवार को बिहार के छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह और शेरघाटी की विधायक मंजू अग्रवाल रांची के रिम्स में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे। मुलकात के बाद अग्रवाल ने कहा कि नए साल के उपलक्ष्य में वे पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद से आशीर्वाद लेने के लिए रिम्स पहुंची हैं। लालू से मिलने के बाद बताया कि बिहार में राजद को व्यापक जनाधार मिला है।
तेजस्वी यादव सबसे बड़े नेता के तौर पर सामने आए हैं। बिहार में सरकार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती हैं। उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद यादव की तबियत अच्छी नहीं है। वह कामना करती हैं कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत जल्द ठीक हो और उन्हें जमानत मिले, ताकि जनता और हम सभी के बीच वे सामने आएं। इसे लेकर रजरप्पा मंदिर में प्रसाद भी चढ़ाया है। वहीं, छपरा के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भी लालू से मिलने पहुंचे थे।
उन्होंने बताया कि मीडिया के माध्यम से लालू की तबियत ठीक नहीं होने की सूचना मिलती रहती है। बस इसी सूचना के आधार पर वह लालू से मिलने पहुंचे थे। मिलने के बाद यह महसूस हुआ कि पहले की तुलना में उनके स्वास्थ्य में काफी गिरावट आई है। मीडिया द्वारा पूछे जाने पर रणधीर सिंह ने बताया कि यहां किसी भी राजनीतिक चर्चा के लिए नहीं आए थे। सिर्फ लालू का हाल जानना था। ये दोनों आज रांची पहुंचे और दोपहर में रिम्स पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे लालू प्रसाद का हाल-चाल लेने के लिए आए हैं। बता दें कि शनिवार को लालू प्रसाद से मुलाकात का दिन होता है। इस दिन जेल प्रशासन से अनुमति लेकर अधिकतम तीन लोग लालू प्रसाद से मुलाकात कर सकते हैं।
लालू प्रसाद चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं। बिरसा जेल के कैदी लालू फिलहाल अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज रिम्स में करा रहे हैं। बिहार में गरमाए राजनीति घटनाक्रम के बीच राजद पार्टी नेताओं की सक्रियता बढ़ी हुई है। वे लगातार लालू प्रसाद से मिलने रिम्स पहुंच रहे हैं। पिछले शनिवार को लालू प्रसाद से मिलने के लिए उनके छोटे बेटे तेज प्रताप यादव पहुंचे थे।