गुरु अर्जन देव का शहादत दिवस मना
रांची : गुरुद्वारा स्टेशन रोड में स्त्री सत्संग गुरुद्वारा कमेटी के सहयोग से पांचवें गुरु अर्जन देव
रांची : गुरुद्वारा स्टेशन रोड में स्त्री सत्संग गुरुद्वारा कमेटी के सहयोग से पांचवें गुरु अर्जन देव का शहादत दिवस मनाया गया। कहा गया कि गुरु अर्जन देव ने धार्मिक पाखंड, जातिवाद और संप्रदाय आदि के खिलाफ लड़ते हुए बलिदान दिया। शहीदों के सरताज सिख धर्म के वे पहले शहीद हुए।
शहादत दिवस पर 40 दिनों से चल रहे सुखमनी साहिब पाठ का समापन भी हुआ। इसके बाद सहज पाठ के समापन के बाद ग्रंथी भाई हरनाम सिंह ने शबद गायन किया-घिर घर बैसहु हर जान प्यारे..भाई अविनाश सिंह, मोहन ने गुरु अर्जुन बिरहु कुरबानी, जिउ जिउ तेरा हुक्म तिवै होवना पेश किया। कृष्णा नगर रातू रोड गुरुद्वारा के भाई भरपूर सिंह ने नानक तिस जन को सदा नमस्कार, अरी बाई गोविंद नाम मत बिसरै का गायन किया। कथा वाचक विक्रम सिंह ने गुरु साहिब की शहादत पर प्रकाश डाला। मेन रोड गुरुद्वारा के भाई अवतार सिंह ने मीत करै सोई हम माना शबद का गायन किया। स्टेशन रोड के बच्चों ने भक्ति भाव से शबद गायन कर संगत को निहाल कर दिया।
किया गया सम्मानित
40 दिनों तक सुखमनी साहिब का पाठ करने वालों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। समूह साध संगत ने भक्ति भाव से श्रद्धा सुमन भेंट किए। अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर चला। मौके पर स्त्री सत्संग सभा की अध्यक्ष चरणजीत कौर, अमरजीत कौर चाना, सरबजीत कौर, सुरेंद्र बगा, जगजीत बगा, अमरजीत कौर, रणजीत कौर के अलावा परमजीत सिंह टिंकू, हरजिंदर गांधी, गगनदीप सिंह सेठी, महेंद्र सिंह पिंकी, सुरजीत सिंह और रवींद्र राजपाल आदि उपस्थित थे।