Move to Jagran APP

रांची में जेल भेजे गए कैदियों के लिए बना अलग क्वारंटाइन सेंटर

रांची के केंद्रीय कारा होटवार को सुरक्षित रखने के लिए जेल भेजे गए कैदियों को अलग क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे जाने की तैयारी की गई है। इसके लिए खेल गांव में एक कैंप जेल बनाया गया है। जहां जेल भेजे गए नए कैदियों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा।

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 01:32 PM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 01:32 PM (IST)
रांची में जेल भेजे गए कैदियों के लिए बना अलग क्वारंटाइन सेंटर
रांची में जेल भेजे गए कैदियों के लिए बना अलग क्वारंटाइन सेंटर। फाइल फोटो। जागरण

रांची, जासं । रांची के केंद्रीय कारा होटवार को सुरक्षित रखने के लिए जेल भेजे गए कैदियों को अलग क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे जाने की तैयारी की गई है।  इसके लिए खेल गांव में एक कैंप जेल बनाया गया है। जहां जेल भेजे गए नए कैदियों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। क्वारंटाइन में वैसे कैदियों को रखा जाएगा। जिन्हें थानों द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेजने का आदेश दिया गया हो। क्वारंटाइन सेंटर में वैसी ही सुरक्षा मुहैया कराया गया है।

prime article banner

जैसे जेल में रहती है। क्वारंटाइन सेंटर में जेल के सुरक्षाकर्मी के अलावा रांची पुलिस के सुरक्षाकर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं। क्वॉरेंटाइन सेंटर में भेजे गए नए कैदियों को रखा जाएगा। यहां 14 दिनों का क्वारंटाइन अवधि पूरा करने के बाद दोबारा टेस्ट कराने के बाद ही बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में शिफ्ट करवाया जाएगा। हालांकि कैदी रखे जाएंगे या नहीं, इसपर जेल प्रशासन ने पूरी तरह सहमति नहीं दी है। फिलहाल जेल भेजे गए कैदियों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के क्वॉरेंटाइन वार्ड में रखा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.