Move to Jagran APP

रांची रेल मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सेवानिवृत्त, बोले- हमेशा याद रहेंगी झारखंड की उमंग भरी वादियां

Jharkhand Ranchi Railway News वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुहास लोहकरे ने अपनी रेल सेवा की शुरुआत महाराष्ट्र में मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल से की थी। 22 जून 1990 को वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक के पद पर तैनात हुए थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 03:54 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 03:55 PM (IST)
रांची रेल मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सेवानिवृत्त, बोले- हमेशा याद रहेंगी झारखंड की उमंग भरी वादियां
सेवानिवृत्त होने वाले रांची रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुहास लोहकरे।

रांची, जासं। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के तहत रांची रेल मंडल में वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी के पद पर तैनात सुहास लोहकरे शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। रेल मंडल कार्यालय में वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुहास को एक कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई। उन्होंने कहा कि उन्हें झारखंड की खूबसूरत वादियां हमेशा याद आएंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें झारखंड काफी पसंद आया। यहां की माटी की खुशबू, महक, पहाड़, नदी, झरने और खूबसूरत उमंग भरी वादियां उन्हें हमेशा याद रहेंगी।

loksabha election banner

वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुहास लोहकरे ने अपनी रेल सेवा की शुरुआत महाराष्ट्र में मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल से की थी। 22 जून 1990 को वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक के पद पर तैनात हुए थे। इसके बाद उन्होंने मध्य रेल के नागपुर और पुणे रेल मंडल में भी जनसंपर्क अधिकारी के रूप में काम किया। सुभाष लोहकरे का एक मई 2017 को रांची रेल मंडल में तबादला हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.