Move to Jagran APP

पद्मश्री अशोक भगत से मिले भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष ओम माथुर, विकास भारती को सराहा Ranchi News

विकास भारती परिसर में पद्मश्री अशोक भगत ने ओम प्रकाश माथुर और नंदकिशोर यादव को शॉल व संकटमोचन की मूर्ति देकर सम्मानत किया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 08:15 AM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 08:21 AM (IST)
पद्मश्री अशोक भगत से मिले भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष ओम माथुर, विकास भारती को सराहा Ranchi News
पद्मश्री अशोक भगत से मिले भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष ओम माथुर, विकास भारती को सराहा Ranchi News

रांची, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजस्थान से राज्यसभा सांसद और झारखंड विधानसभा के चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश माथुर व बिहार सरकार मे पथ निर्माण मंत्री व झारखंड विधानसभा चुनाव के चुनाव सहप्रभारी नन्दकिशोर यादव, झारखंड प्रदेश के संगठन मंत्री धर्मपाल विकास भारती के बरियातू राची सेंटर पर पद्मश्री अशोक भगत से एक औपचारिक मुलाकात करने पहुंचे।

loksabha election banner

विकास भारती परिसर में अशोक भगत ने ओम प्रकाश माथुर व नंदकिशोर यादव को शॉल व संकटमोचन की मूर्ति देकर सम्मानत किया। सम्मानित करने के बाद ओम प्रकाश माथुर जी व नन्दकिशोर यादव जी को विकास भारती के सचिव पद्मश्री डाॅ अशोक भगत जी ने विकास भारती के द्वारा संचालित झारखंड के सभी जिलों मे चल रहे कार्यक्रम शिक्षा, स्वास्थ, पर्यायवरण, कृषक, जल संरक्षण व रोजगार सम्बन्धित सभी कार्यों का अवलोकन कराया। कार्यों का अवलोकन करने के बाद ओम माथुर और नंद किशोर यादव ने बाबा जी के साहस व उनके द्वारा किये गये कार्यों के प्रति उनके लगन व हौसले को प्रणाम किया। इन नेताओं ने जल संरक्षण व पर्यायवरण के प्रति उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों सराहना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.