Move to Jagran APP

झारखंड में एनआइए को 20 वांछित अभियुक्तों की तलाश

रांची झारखंड के 20 वांछित अभियुक्तों की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) को तलाश है। राज्य में जाली नोट मानव तस्करी टेरर फंडिग व नक्सली हत्या से संबंधित मामलों की जांच कर रही एनआइए ने झारखंड में बढ़ती जिम्मेदारियों को देखते हुए ही हाल में अपनी रांची शाखा का शुभारंभ किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 09:16 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 09:16 PM (IST)
झारखंड में एनआइए को 20 वांछित अभियुक्तों की तलाश
झारखंड में एनआइए को 20 वांछित अभियुक्तों की तलाश

रांची : झारखंड के 20 वांछित अभियुक्तों की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) को तलाश है। राज्य में जाली नोट, मानव तस्करी, टेरर फंडिग व नक्सली हत्या से संबंधित मामलों की जांच कर रही एनआइए ने झारखंड में बढ़ती जिम्मेदारियों को देखते हुए ही हाल में अपनी रांची शाखा का शुभारंभ किया है।

loksabha election banner

रांची शाखा शुरू होने से यह संभावना जताई जा रही है कि झारखंड के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में एनआइए को सहुलियत होगी और जांच-अनुसंधान की गति तेज होगी। राज्य में एनआइए कुल 14 कांडों का अनुसंधान कर रही है, जिसमें कई अपराधी व नक्सली गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

---------

एनआइए को इनकी है तलाश :

- भीखन गंझू उर्फ दीपक कुमार : बिजैन, पिपरवार, चतरा। उग्रवादी, टेरर फंडिग में तलाश।

- शौकत : निमायटोला, पियारपुर, राधानगर, साहिबगंज। जाली नोट का तस्कर।

- प्रयाग मांझी उर्फ विवेक उर्फ करन उर्फ फुच्चू उर्फ लेतरा : दालूबुद्धा, टुंडी, धनबाद। भाकपा माओवादी का नक्सली। टेरर फंडिग में तलाश।

- पतिराम मांझी उर्फ तूफान उर्फ अनल उर्फ तारू मांझी : झारहा, पिरटांड़, गिरिडीह। भाकपा माओवादी का नक्सली। टेरर फंडिग में तलाश।

- गुरुवा मुंडा : बारूहातू, बुंडू, रांची। विधायक रमेश सिंह हत्याकांड में तलाश।

- बिरजू गंझू उर्फ छोटू खेरवार उर्फ सुजीत खेरवार उर्फ छोटे सिंह : सिकिद, हेरहंज, लातेहार। भाकपा माओवादी का नक्सली। टेरर फंडिग में तलाश।

- गोपाल सिंह भोक्ता उर्फ ब्रजेश गंझू : लत्तू सुहावन, लावालौंग, चतरा। उग्रवादी, टेरर फंडिग में तलाश।

- दिनेश गोप उर्फ कुलदीप यादव उर्फ बड़कू : लापा, मोरहाटोली, कर्रा, खूंटी। पीएलएफआइ का उग्रवादी। टेरर फंडिग में तलाश।

- मुकेश गंझू उर्फ मुनेश्वर गंझू : कुटील, थाना कुंदा, वर्तमान में लावालौंग चतरा। उग्रवादी है, टेरर फंडिग में तलाश।

- आक्रमण उर्फ रवींद्र गंझू : मनातू, लावालौंग, चतरा। उग्रवादी है, टेरर फंडिग व हत्या में तलाश।

- राम दयाल महतो उर्फ बच्चन दा : पिपरडीह, मधुबन, गिरिडीह। नक्सल घटना व टेरर फंडिग में तलाश।

- अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ मोचाई उर्फ अंजन उर्फ श्रीकांत उर्फ वासुदेव : नावाडीह, पीरटांड़, गिरिडीह। नक्सली है, टेरर फंडिग में तलाश।

- चंचल उर्फ बिरसेन दा उर्फ निर्भय उर्फ रघुनाथ हेंब्रम : जरीडीह, डुमरी, गिरिडीह। नक्सली है, टेरर फंडिग में तलाश।

- कृष्णा दा उर्फ अविनाश उर्फ सौरभ : मंडलडीह, पीरटांड़, गिरिडीह। नक्सली है, टेरर फंडिग में तलाश।

- सिगराई सोरेन : अकबकीटांड़, डुमरी, गिरिडीह। नक्सली है, टेरर फंडिग में तलाश।

- शनिचर हेंब्रम उर्फ शनिचरवा हेंब्रम : अकबकीटांड़, गिरिडीह। नक्सली है, टेरर फंडिग में तलाश।

- परमजीत उर्फ सोनू दास : काडेह, लावालौंग, चतरा। टेरर फंडिग से जुड़ मामले में तलाश।

- नागेश्वर गंझू उर्फ तरुण जी : बरियाचक, कुंदा, चतरा। टेरर फंडिग में तलाश।

- परमजीत मोची : काडेह, लावालौंग चतरा। टेरर फंडिग में तलाश।

- सुनीता देवी : गनालोया, मुढ़ा, खूंटी। मानव तस्करी में तलाश।

---------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.