Move to Jagran APP

Jharkhand: छात्रों के भविष्य को लेकर स्कूल और डीईओ दोनों हैं लापरवाह, दो माह बाद भी इंस्पॉयर अवार्ड के लिए इन जिलों से एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं

इंस्पॉयर अवार्ड मानक स्कीम के लिए दो माह से रजिस्ट्रेशन चल रहा है। लेकिन झारखंड से केवल 1389 स्कूलों के 4973 छात्र-छात्राओं का ही रजिस्ट्रेशन हुआ है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 09:37 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 09:37 AM (IST)
Jharkhand: छात्रों के भविष्य को लेकर स्कूल और डीईओ दोनों हैं लापरवाह, दो माह बाद भी इंस्पॉयर अवार्ड के लिए इन जिलों से एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं
Jharkhand: छात्रों के भविष्य को लेकर स्कूल और डीईओ दोनों हैं लापरवाह, दो माह बाद भी इंस्पॉयर अवार्ड के लिए इन जिलों से एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं

रांची (जागरण संवाददाता) । इंस्पॉयर अवार्ड मानक स्कीम के लिए दो माह से रजिस्ट्रेशन चल रहा है। लेकिन झारखंड से केवल 1389 स्कूलों के 4973 छात्र-छात्राओं का ही रजिस्ट्रेशन हुआ है। इतना ही नहीं राज्य के 24 जिलों में से तीन जिले सरायकेला-खरसवां, चतरा व लोहरदगा में से तो एक भी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। पाकुड़ एक स्कूल से दो रजिस्ट्रेशन, गुमला से दो स्कूलों से तीन, साहेबगंज से दो स्कूलों सात और सिमडेगा से दो स्कूलों से आठ छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है।

loksabha election banner

इन जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में केवल दो-चार रजिट्रेशन करवाकर यह बताने की कोशिश किए हैं कि हमारे यहां शून्य रजिस्ट्रेशन नहीं है। यानी कार्रवाई से बचने की कोशिश है। यह स्थिति तब है जब कुछ दिनों पूर्व ही आरडीडीई सह इंस्पाॅयर अवार्ड स्कीम के स्टेट नोडल आफिसर अरविंद विजय बिलुंग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रजिस्ट्रे्शन की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया था। इंस्पॉयर अवार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। 

सबसे अच्छा गोड्डा से 736 रजिस्ट्रेशन 

रजिस्ट्रेशन के मामले में कई जिलों का प्रदर्शन अच्छा भी है। सबसे अधिक गोड्डा जिलों से 187 स्कूलों से 736 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इसके बाद दूसरे नंबर पर धनबाद से 173 स्कूलों से 677 व पू. सिंहभूम से 172 स्कूलों से 548 छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है। 

कक्षा छह से 10 के विद्यार्थी ले सकते हैं भाग 

इंस्पॉयर अवार्ड स्कीम के लिए कक्षा छह से 10 तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। बच्चे की उम्र 10 से 15 वर्ष के बीच होना चाहिए। इसमें किसी भी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल भाग ले सकते हैं। गौरतलब है कि इंस्पॉयर अवार्ड में बीते तीन वर्षों से झारखंड के छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा है। यहां के छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर जापान तक जा चुके हैं। बीते वर्ष झारखंड से 10000 छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन हुआ था। इस बार संख्या कम होने से स्टेट नोडल पदाधिकारी चिंतित हैं। 

किस जिले से कितने का रजिस्ट्रेशन 

जिला- छात्रों की संख्या

बोकारो- 347

चतरा- 00

देवघर-13

धनबाद-677

दुमका-10

गढ़वा-306

गिरिडीह-132

गोड्डा- 736

गुमला-3

हजारीबाग-484

जामताड़ा-355

खूंटी-19

कोडरमा-137

लातेहार-256

लोहरदगा-00

पाकुड़-02

पलामू-36

प. सिंहभूम-194

पू. सिंहभूम- 548

रामगढ़-474

रांची- 229

साहेबगंज-7

सरायकेला-00

सिमडेगा-08


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.