Move to Jagran APP

सौरभ बने रांची के सिटी एसपी

रांची के एसपी सिटी हरिलाल चौहान गए संचार सेवा - 2016 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं सौरभ

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Oct 2019 01:48 AM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 01:48 AM (IST)
सौरभ बने रांची के सिटी एसपी
सौरभ बने रांची के सिटी एसपी

रांची के एसपी सिटी हरिलाल चौहान गए संचार सेवा,

loksabha election banner

- 2016 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं सौरभ, चतरा के सिमरिया एसडीपीओ थे

- राज्य के 13 आइपीएस का कार्यक्षेत्र बदला, अधिसूचना जारी

रांची, राब्यू : राज्य सरकार ने रांची के एसपी सिटी सहित राज्य के 13 आइपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र को बदल दिया है। इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई। रांची के एसपी सिटी हरिलाल चौहान को संचार एवं तकनीकी सेवाओं का एसपी बनाया गया है। वहीं, उनकी जगह पर 2016 बैच के आइपीएस अधिकारी सौरभ को रांची का नया एसपी सिटी बनाया गया है। सौरभ वर्तमान में चतरा के सिमरिया एसडीपीओ थे।

---------------

कौन कहां गए

- साकेत कुमार सिंह : डीआइजी झारखंड जगुआर से आइजी ऑपरेशन झारखंड। इसके अतिरिक्त आइजी झारखंड जगुआर व डीआइजी एसआइबी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

- विपुल शुक्ला : डीआइजी पलामू से आइजी मुख्यालय झारखंड।

- अमोल वी. होमकर : डीआइजी रांची हैं, इन्हें डीआइजी पलामू का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

- सुदर्शन प्रसाद मंडल : एसपी एसीबी से एसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा, विशेष शाखा।

- अश्विनी कुमार सिन्हा : एसपी एसीबी से एसपी गढ़वा।

- शिवानी तिवारी : एसपी गढ़वा से समादेष्टा जैप वन।

- हरिलाल चौहान : एसपी सिटी रांची से एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं झारखंड।

- हृदिप पी. जनार्दनन : एसपी साहिबगंज से एसपी सीआइडी।

- आशुतोष शेखर : एसपी खूंटी हैं। इन्हें एसआइआरबी-2 खूंटी के समादेष्टा का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

- अमन कुमार : एसपी ग्रामीण धनबाद से एसपी साहिबगंज। इन्हें जैप-9 के समादेष्टा का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

- सौरभ : एसडीपीओ सिमरिया चतरा से एसपी सिटी रांची।

- अमित रेणु : एएसपी मुख्यालय वन रांची से एसपी ग्रामीण धनबाद।

- कुमार रवि शंकर : समादेष्टा जैप-9 साहिबगंज से एसपी एसीबी झारखंड।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.